{"_id":"6a7316f36062d431280a5ab3","slug":"class-8-student-spends-thousands-on-gaming-using-fathers-phone-family-seeks-refund-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: गेमिंग की लत पड़ी भारी, 8वीं के छात्र की गलती से परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, अब फीस भरने की चिंता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: गेमिंग की लत पड़ी भारी, 8वीं के छात्र की गलती से परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, अब फीस भरने की चिंता
Wed, 05 Aug 2026 04:27 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:27 PM IST
सार
Viral: पढ़ाई के बहाने पिता का फोन लेने वाले 8वीं के एक छात्र ने रोब्लॉक्स गेम में 42,647 रुपये के रोब्लॉक्स खरीद लिए। परिवार पहले से आर्थिक दबाव में था, ऐसे में इस खर्च ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। अब परिवार रिफंड पाने के लिए Reddit यूजर्स से सलाह मांग रहा है।
विज्ञापन
एक क्लिक ने परिवार को डाल दिया आर्थिक संकट में
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल गेम्स का बढ़ता आकर्षण बच्चों के लिए कब बड़ी परेशानी बन जाए, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की एक गलती ने पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया। पढ़ाई करने के बहाने पिता का मोबाइल लेने वाले बच्चे ने कुछ ही समय में गेम पर 42 हजार रुपये खर्च कर दिए। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
इस घटना की जानकारी बच्चे के बड़े भाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कम्युनिटी में साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनका छोटा भाई पढ़ाई के लिए पिता का फोन लेकर बैठा था, लेकिन पढ़ाई करने के बजाय उसने गेम खोल लिया और उसमें लगातार खरीदारी करता रहा। पोस्ट के अनुसार बच्चे ने गेम की वर्चुअल करेंसी खरीदने के लिए कुल 42 हजार 647 रुपये खर्च कर दिए। सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि खरीदे गए लगभग सभी फीचर का इस्तेमाल भी कर लिया गया। उसके अकाउंट में केवल करीब 100 रोबक्स ही बचे थे।
परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ा असर
इस घटना का असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर साफ दिखाई देने लगा। बड़े भाई ने बताया कि उनके पिता पहले से लिए गए लोन की किस्तें चुकाने में जुटे हुए थे। ऐसे में अचानक हुए इस खर्च ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया। स्थिति ऐसी हो गई कि अब स्कूल की फीस जमा करना भी परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया है। पोस्ट के साथ ट्रांजैक्शन हिस्ट्री का स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया। इसमें कई बार लगभग 2-2 हजार रुपये के भुगतान दिखाई दे रहे थे। शुरुआत में छोटे-छोटे लगने वाले ये ट्रांजैक्शन धीरे-धीरे बढ़ते गए और कुल रकम 42,647 रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन
लोगों से मांगी सलाह
अब परिवार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि क्या खर्च किया गया पैसा वापस मिल सकता है। उन्होंने यूजर्स से सलाह मांगी कि जब खरीदे गए लगभग सभी रोबक्स इस्तेमाल हो चुके हैं, तब भी रिफंड मिलने की कोई संभावना बचती है या नहीं। इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी राय दी। कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि परिवार को सबसे पहले बैंक से संपर्क कर चार्जबैक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसा करने पर रोब्लॉक्स अकाउंट हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है। वहीं, कई यूजर्स ने सलाह दी कि परिवार सीधे रोब्लॉक्स सपोर्ट से संपर्क करे और पूरी घटना की जानकारी साझा करे। कुछ लोगों का कहना था कि यदि भुगतान गूगल पे के जरिए किया गया है तो वहां इसे अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन बताते हुए रिफंड की रिक्वेस्ट भी की जा सकती है।