फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   US Travel Creator Unusual Anti Pickpocket Hack in Paris Goes Viral on Internet see reaction

Viral Video: जेबकतरों से बचने का ऐसा जुगाड़, फोन, बैग और ज्वेलरी पर चढ़ा दी टेप, वीडियो वायरल

Wed, 05 Aug 2026 01:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Aug 2026 01:35 PM IST
सार

Video: पेरिस में जेबकतरों से बचने के लिए एक अमेरिकी ट्रैवल क्रिएटर ने अपने फोन, बैग और ज्वेलरी को ब्राउन पैकिंग टेप से बांध लिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने मजेदार और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।
 

विज्ञापन
US Travel Creator Unusual Anti Pickpocket Hack in Paris Goes Viral on Internet see reaction
पेरिस में सबसे पहले यही किया काम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस अपनी खूबसूरती, ऐतिहासिक इमारतों और रोमांटिक माहौल के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। हालांकि, इस शहर में जेबकतरों की एक्टिवनेस को लेकर अक्सर पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जाती है। इसी बीच एक अमेरिकी ट्रैवल क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को चोरी से बचाने के लिए बेहद अलग तरीका अपनाती नजर आ रही हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


महिला ने अपनाई ये ट्रिक्स
विक्टोरियाज नाम की ट्रैवल क्रिएटर ने पेरिस घूमने निकलने से पहले अपने कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए ब्राउन पैकिंग टेप का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी चेन, कंगन, झुमके और अंगूठी जैसी ज्वेलरी को टेप से सुरक्षित किया। इतना ही नहीं अपने क्रॉस-बॉडी बैग को भी टेप की मदद से शरीर से चिपका लिया। धूप का चश्मा भी टेप से लपेटा और आखिर में अपने मोबाइल फोन को भी हाथ के साथ टेप से बांध लिया ताकि कोई उसे आसानी से छीन न सके।
विज्ञापन


https://www.instagram.com/reel/Dbg7fnKqH_H/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबकतरों से बचने के लिए बताए ये उपाय
इस पूरी घटना का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "दुख की बात है कि ऐसा करना जरूरी है, लेकिन खूबसूरत पेरिस में जेबकतरों से खुद को सुरक्षित रखना बेहतर है।" वीडियो में एक टेक्स्ट ओवरले भी दिखाई देता है, जिस पर लिखा है, "पेरिस में मैंने सबसे पहले यही किया।" हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके साथ कभी चोरी की कोई घटना हुई है। वीडियो में केवल यह दिखाया गया है कि शहर में घूमने के दौरान संभावित जेबकतरों से बचने के लिए वह अतिरिक्त सावधानी बरतती हैं।

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @victorias.way_ हैंडल से साझा किया गया है और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर लोगों ने अपनी-अपनी राय भी खुलकर रखी। एक यूजर ने लिखा, "आपको यह ब्राजील में करना चाहिए।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "आप अपनी चप्पलें बांधना भूल गईं, कहीं होटल तक नंगे पैर न लौटना पड़े।" एक और यूजर ने कहा, "ऐसे वीडियो वाकई डर पैदा कर देते हैं।" वहीं एक व्यक्ति ने लिखा, "जब सामान घर पर ही छोड़ सकते हैं तो इतना झंझट क्यों? इससे टेप की भी बचत होगी और पर्यावरण के लिए भी बेहतर रहेगा।" एक यूजर ने बेंगलुरु आने की सलाह देते हुए लिखा कि वहां इतनी चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती, जबकि किसी ने इस पूरे तरीके को कॉमेडी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed