फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Quits 11 LPA Corporate Job Builds Water Business and Earns 28.5 Lakh a Year

Viral: 11 लाख रुपये की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का कारोबार, अब रोज 300 कैन बेचकर कर रहा इतनी कमाई

Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Aug 2026 10:20 AM IST
सार

Video: 1 लाख रुपये सालाना की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर एक युवक ने अपनी जमीन पर वाटर प्योरिफिकेशन प्लांट शुरू किया। अब वह करीब 300 घरों और दुकानों में रोजाना पानी के कैन सप्लाई कर सालाना लगभग 28.5 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहा है। इस सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
 

विज्ञापन
Man Quits 11 LPA Corporate Job Builds Water Business and Earns 28.5 Lakh a Year
नौकरी छोड़कर शुरू किया पानी का बिजनेस - फोटो : इंस्टाग्राम@iamankitpande

विस्तार

अक्सर लोग अच्छी सैलरी वाली नौकरी को सुरक्षित भविष्य की गारंटी मानते हैं, लेकिन कुछ लोग तय रास्तों से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने का जोखिम उठाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है, जिसमें एक युवक ने 11 लाख रुपये सालाना वाली कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर अपना वाटर प्यूरिफिकेशन बिजनेस शुरू किया और अब पहले से कहीं अधिक कमाई कर रहा है। आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये कहानी
इस सफलता की कहानी एक्स पर यूजर ने साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके एक दोस्त ने बेंगलुरु में 9 से 5 की कॉरपोरेट नौकरी छोड़ने का फैसला किया। नौकरी में प्रमोशन और बेहतर पैकेज का इंतजार करने के बजाय उन्होंने अपने गांव लौटकर खुद का कारोबार शुरू करने का रास्ता चुना।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी छोड़कर शुरू किया पानी का बिजनेस
पोस्ट के मुताबिक युवक ने अपनी जमीन पर वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट लगाया और घरों और दुकानों तक पीने का साफ पानी पहुंचाने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ता गया और अब करीब 300 घरों और दुकानों को नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है। बताया गया कि वह हर दिन लगभग 300 पानी के कैन ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।

इतने का होता है मुनाफा
पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार एक पानी के कैन की कीमत 30 रुपये है। इस हिसाब से उनकी रोजाना की आय करीब 9 हजार रुपये और महीने की कुल कमाई लगभग 2.7 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। कमाई के साथ-साथ कारोबार का खर्च भी साझा किया गया है। बताया गया कि जल शोधन और बिजली पर हर महीने करीब 15 हजार रुपये खर्च होते हैं, जबकि परिवहन पर लगभग 20 हजार रुपये का खर्च आता है। चूंकि प्लांट उनकी अपनी जमीन पर संचालित हो रहा है, इसलिए उन्हें किराया नहीं देना पड़ता। इन सभी खर्चों के बाद हर महीने करीब 2.35 लाख रुपये का मुनाफा बचता है, जो सालाना लगभग 28.5 लाख रुपये के बराबर है।

लोगों से किया यह सवाल
पोस्ट के अंत में अंकित पांडे ने लिखा कि कई बार सबसे सफल कारोबार वही होता है, जो लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का समाधान करता है। उन्होंने लोगों से सवाल भी किया कि क्या वे 11 लाख रुपये सालाना की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर ऐसा बिजनेस शुरू करने का जोखिम उठाएंगे?


लोगों ने की युवक की तारीफ
यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। कई यूजर्स ने युवक के फैसले की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि परिवार के साथ रहकर मेहनत करना और अपनी शर्तों पर काम करना किसी भी कॉर्पोरेट नौकरी से ज्यादा संतोष दे सकता है। दूसरे यूजर का कहना था कि रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने वाला कारोबार हमेशा स्थिर मांग बनाए रखता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि असली सफलता पदनाम से नहीं, बल्कि लगातार होने वाली कमाई और उपयोगी काम से तय होती है। एक और ने कमेंट में कहा गया कि जो व्यवसाय लोगों की असली समस्या का समाधान करता है, उसकी अहमियत किसी बड़े पद से कहीं अधिक होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed