फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP ESB Revised Exam Calendar 2026 Released, Check Police Constable, Group 2, Panchayat Secretary Exam Dates

MPESB Calendar 2026: एमपीईएसबी का संशोधित कैलेंडर जारी, जानें सितंबर-दिसंबर तक कौन-कौन सी भर्ती परीक्षाएं

Thu, 06 Aug 2026 01:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 06 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

MPESB Revised Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तारीख शामिल हैं। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल, पंचायत सचिव, कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रुप-2 भर्ती समेत कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
MP ESB Revised Exam Calendar 2026 Released, Check Police Constable, Group 2, Panchayat Secretary Exam Dates
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MP ESB Revised Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस संशोधित कैलेंडर में सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली कई प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियां और अनुमानित रिक्तियों की जानकारी दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी और परीक्षा तिथियों को लेकर अंतिम समय की उलझन भी कम होगी।

विज्ञापन

 

 

किन भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी हुई हैं?

कैलेंडर में नीचे गई मुख्य भर्तियों समेत अन्य भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं:

  • पुलिस कांस्टेबल
  • पटवारी व अन्य पदों की संयुक्त भर्ती
  • कृषि विस्तार अधिकारी
  • पंचायत सचिव
  • नायब तहसीलदार
  • सूबेदार
  • उप निरीक्षक
  • डिप्टी इंजीनियर 
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा


हालांकि, मंडल ने स्पष्ट किया है कि यह संभावित कार्यक्रम है और आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।

MP ESB Revised Exam Calendar 2026

 

परीक्षा का नाम अनुमानित पद संभावित परीक्षा माह
ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2,784 सितंबर 2026
ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा (ब्लॉक पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक निरीक्षक सहित अन्य पद) 2,299 सितंबर 2026
डिप्टी इंजीनियर, मानचित्रकार, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 700 सितंबर/अक्तूबर 2026
मुंवेदार/उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा 507 सितंबर/अक्तूबर 2026
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (कार्यरत शिक्षकों के लिए) पात्रता परीक्षा सितंबर/अक्तूबर 2026
सूबेदार (मंत्रालयिक), स्टेनोग्राफर एवं सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) भर्ती परीक्षा 566 अक्तूबर/नवंबर 2026
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7,500 अक्तूबर/नवंबर 2026
पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 1,000 नवंबर 2026
नायब तहसीलदार विभागीय भर्ती परीक्षा 73 नवंबर/दिसंबर 2026
पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा 2,900 नवंबर/दिसंबर 2026
संस्कृति संचालनालय के अधीन शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालयों के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा 33 दिसंबर 2026
ग्रुप-6 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा 700 दिसंबर 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

किन उम्मीदवारों के लिए है अहम?

यह संशोधित कैलेंडर उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो MPESB की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। संभावित परीक्षा माह पहले से पता होने पर उम्मीदवार विषयवार रणनीति बनाकर समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें, क्योंकि अंतिम परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed