फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CMS Answer Key 2026 Released for General Medicine, Pediatrics, Surgery, Gynae & Obs., PSM Papers

UPSC CMS Answer Key: यूपीएससी सीएमएस के दोनों पेपरों की उत्तर कुंजी जारी, जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स

Wed, 05 Aug 2026 06:07 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 06:07 PM IST
सार

UPSC CMS Answer Key 2026: यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, सर्जरी, गायनी एवं ऑब्स्टेट्रिक्स और पीएसएम पेपर की आंसर की देखकर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
UPSC CMS Answer Key 2026 Released for General Medicine, Pediatrics, Surgery, Gynae & Obs., PSM Papers
UPSC CMS Answer Key 2026 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UPSC CMS Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने General Medicine and Pediatrics तथा Surgery, Gynae & Obs., PSM दोनों प्रश्नपत्रों की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

विज्ञापन

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा कब हुई थी?

यूपीएससी ने सीएमएस 2026 की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,359 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

किन पेपरों की उत्तर कुंजी जारी हुई?

आयोग ने निम्नलिखित दोनों प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की है।

  • जनरल मेडिसिन एंड पीडियाट्रिक्स
  • सर्जरी, गायनी एवं ऑब्स्टेट्रिक्स और पीएसएम
विज्ञापन

यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो क्या करें?

यूपीएससी अभ्यर्थियों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी देता है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह आयोग द्वारा तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

  • आपत्ति केवल https://upsconline.nic.in के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
  • अभ्यर्थी Examinations > Representations on Question Paper & Provisional Answer Keys विकल्प का उपयोग करें।
  • ईमेल, डाक, हाथों-हाथ या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
  • आयोग द्वारा निर्धारित दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

उत्तर कुंजी क्यों है महत्वपूर्ण?

प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने से अभ्यर्थियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।

  • अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
  • संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
  • यदि किसी उत्तर में त्रुटि लगे तो आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
  • परीक्षा में अपनी मजबूत और कमजोर विषयों का आकलन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया क्या है?

UPSC CMS भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाती है।

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • पर्सनल इंटरव्यू


लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CMS Examination से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Provisional Answer Key के लिंक को खोलें।
  • संबंधित पेपर (Paper-I या Paper-II) की उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  • अपने उत्तरों का आधिकारिक उत्तर कुंजी से मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed