फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card Released Today; Check Exam Schedule and Important Guidelines

MPPSC SSE Mains Admit Card: एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

Tue, 04 Aug 2026 02:58 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 4 अगस्त से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा 8 से 13 अगस्त 2026 तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र के साथ पहुंचना होगा।
 

विज्ञापन
MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card Released Today; Check Exam Schedule and Important Guidelines
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

MPPSC SSE 2025 Mains Admit Card: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट शामिल हैं।

विज्ञापन

कब होगी एमपी एसएसई मुख्य परीक्षा?

मुख्य परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 5 मार्च 2025 को घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

 

तिथि विषय समय
8 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन - प्रश्नपत्र I सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
9 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन - प्रश्नपत्र II सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
10 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन - प्रश्नपत्र III सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
11 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन - प्रश्नपत्र IV सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
12 अगस्त 2026 सामान्य हिंदी एवं व्याकरण (प्रश्नपत्र V) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
13 अगस्त 2026 हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन (प्रश्नपत्र VI) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

 

परीक्षा के दिन किन बातों का ध्यान रखना है?

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

  • परीक्षा स्ट्रक्चर्ड आंसर कॉपी में होगी। उत्तर केवल निर्धारित स्थान पर ही लिखें। निर्धारित स्थान के बाहर लिखा गया उत्तर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र (I से IV) हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा में हल किए जा सकते हैं।
  • सामान्य हिंदी एवं व्याकरण (प्रश्नपत्र V) और हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन (प्रश्नपत्र VI) का उत्तर सभी अभ्यर्थियों को केवल हिंदी में ही लिखना होगा।
  • एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। इन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर कौन-सा पहचान पत्र ले जाना होगा?

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य होगा। इनमें से किसी एक दस्तावेज को साथ रखा जा सकता है।

  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • फोटोयुक्त बैंक पासबुक
  • सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम या शैक्षणिक संस्थान द्वारा पिछले तीन वर्षों में जारी फोटो पहचान पत्र
  • राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो पहचान पत्र

स्वास्थ्य संबंधी निर्देश भी मानने होंगे

आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि परीक्षा के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से संक्रामक बीमारियों को लेकर जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

परीक्षा योजना और विस्तृत सिलेबस से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed