फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Nalanda University Recruitment 2026: Apply for Librarian, Assistant Registrar and Other Non-Teaching Posts

NU Jobs 2026: नालंदा विवि में निकलीं डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट की नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

Tue, 04 Aug 2026 03:20 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 04 Aug 2026 03:20 PM IST
सार

Nalanda University Recruitment 2026: नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर ने संविदा आधार पर विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट जैसे पदों पर कुल 9 रिक्तियां भरी जाएंगी।

विज्ञापन
Nalanda University Recruitment 2026: Apply for Librarian, Assistant Registrar and Other Non-Teaching Posts
नालंदा विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Nalanda University Recruitment 2026: नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर ने विभिन्न गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती संविदा (Contract) आधार पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

जानें पदों के अनुसार योग्यता

  • लाइब्रेरियन: लाइब्रेरी साइंस/इंफॉर्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में 10 साल का अनुभव और लाइब्रेरी सेवाओं में काम का अनुभव जरूरी है। पीएचडी डिग्री वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • विज्ञापन
  • डिप्टी लाइब्रेरियन: लाइब्रेरी साइंस/इंफॉर्मेशन साइंस में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री जरूरी है। असिस्टेंट यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन या कॉलेज लाइब्रेरियन के रूप में 8 साल का अनुभव होना चाहिए। पीएचडी डिग्री वांछनीय है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है। अंग्रेजी बोलने की अच्छी क्षमता होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में जूनियर इंजीनियर या समान पद पर कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • सीनियर असिस्टेंट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। प्रशासन, वित्त, अकाउंट्स या प्रबंधन से जुड़े काम का 5 साल का अनुभव जरूरी है। कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए।
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट: लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री के साथ 2 साल का अनुभव या बैचलर डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है।
  • असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। प्रशासन, वित्त या संबंधित कार्यों में 3 साल का अनुभव और कंप्यूटर चलाने की जानकारी जरूरी है।

देखें पदों की संख्या

पद का नाम रिक्त पद सालाना वेतन (USD)
लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष) 1 30,000 से 45,000
डिप्टी लाइब्रेरियन 1 18,000 से 30,000
असिस्टेंट रजिस्ट्रार 1 14,000 से 23,000
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 1 14,000 से 23,000
सीनियर असिस्टेंट 1 8,000 से 14,000
लाइब्रेरी असिस्टेंट 2 6,000 से 11,000
असिस्टेंट 2 6,000 से 11,000

कैसे करें आवेदन?

  • नालंदा विश्वविद्यालय की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता जांच लें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव जैसी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और भुगतान विवरण दर्ज करें।
  • फॉर्म की सभी जानकारी जांचकर घोषणा (Declaration) स्वीकार करें और आवेदन सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed