फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Video of BJP President Nitin Navin being shared with a misleading claim.

Fact Check: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Wed, 05 Aug 2026 06:34 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 05 Aug 2026 06:34 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  भाजपा अध्यक्ष बांकीपुर चुनाव के नतीजों के बाद से एक वीडियो जारी किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो चुनाव नतीजों से पहले का पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: Video of BJP President Nitin Navin being shared with a misleading claim.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वे कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष का यह वीडियो बांकीपुर चुनाव के नतीजों के बाद का है। 

विज्ञापन

अमर उजला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो बांकीपुर मतदान के दो दिन पहले का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नितिन नवीन ने बांकीपुर चुनाव नतीजे के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। 

सदन सिंह राजपूत @SadanJee) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ‘बांकीपुर विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा.!’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो 8 मिनट 26 सेकेंड का है, जिसमें नितिन नवीन बांकीपुर के मतदाताओं को संबोधित करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 28 जुलाई 2026 को साझा किया है। इसके साथ ही लिखा है। LIVE: बांकीपुर के परिवारजनों के साथ संवाद। 

इस वीडियो में वे भाजपा और अपने विकास के काम की चर्चा की। इसके साथ ही  भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा का भी परिचय कराया था। इसके साथ ही उन्होंने बांकीपुर की जनता 30 जुलाई को युवा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को भी चुनने की अपील की। 

 

 

इसके बाद हमें आईएएनएस के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 28 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक नजरिए से देखें तो उन्होंने दो बार मंडल अध्यक्ष के तौर पर काम किया है। परिवार में आर्थिक तंगी के बावजूद, उन्होंने जनसेवा का काम जारी रखा और अपने बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भी कड़ी मेहनत की। मेरा मानना है कि वे एक समर्पित कार्यकर्ता हैं जिन्हें पार्टी ने मौका दिया है, और वे निश्चित रूप से बांकीपुर में विकास की गति को और तेज़ करने के लिए काम करेंगे...। 

 

आगे की पड़ताल के लिए हमें उनके फेसबुक आकंउट पर एक पोस्ट देखने को मिला। यह पोस्ट  3 अगस्त 2026 को साझा की गई है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।

 यह पोस्ट भाजपा अध्यक्ष ने बांकीपुर चुनाव के नतीजें वाले दिन की है। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल मेंं वायरल वीडियो को बांकीपुर उपचुनाव नतीजे के पहले का पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed