फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of Kashmir floods being shared as Assam floods; read the full investigation.

Fact Check: कश्मीर में आई बाढ़ के वीडियो को असम का बताकर किया जा रहा है शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sat, 01 Aug 2026 06:35 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 01 Aug 2026 06:35 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह असम में आई बाढ़ का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को कश्मीर का पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check Video of Kashmir floods being shared as Assam floods; read the full investigation.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक भीषण बाढ़ दिखाई दे रहा है। बाढ़ की वजह से घर गिरते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह असम का है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो कश्मीर का है। इसे असम का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह असम का है। 

Pooja Kushwaha नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’असम में आई भीषण बाढ़ के बीच एक पिता ने अपने बच्चों की जान बचाने के लिए खुद की जान दांव पर लगा दी। बच्चों को एक बड के टब में बैठाकर उफनते बाढ़ के पानी में तैरते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य एक पिता के निस्वार्थ प्रेम, साहस और संघर्ष।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें कश्मीर ऑब्जर्वर के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से जुड़ी क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 21 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। आप यह क्लिप 50 सकेंड से 55 सकेंड तक देख सकते हैं। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि  बडगाम के बीरवाह में बाढ़ के तेज बहाव में दर्जनों दुकानें बह गईं।

 

 

इसके बाद हमें कश्मीर ट्रिब्यून के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 21 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि बीरवाह, बडगाम में बाढ़ के तेज पानी में दर्जनों दुकानें बह गईं। 

 

आगे की पड़ताल में हमें फ्री प्रेस कश्मीर की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो के एक कीफ्रेम देखने को मिला। यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह में सुखनाग नाले के उफान पर आए तेज बहाव वाले पानी ने म्युनिसिपल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बहा दिया। इसके एक दिन बाद, अधिकारियों ने लोगों से फिर अपील की है कि वे नदियों, नालों और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों से दूर रहें, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

 

 

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया है। इस दौरान एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बडगाम के तोसा मैदान में भारी बारिश के बाद सुखनाग नदी में आए तेज बहाव से बीरवाह स्थित म्यूनिसिपल मार्केट की इमारत और कई दुकानें नदी में बह गईं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर बचाव एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।


पडताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को कश्मीर का पाया। इस वीडियो का असम से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed