JKSSB Vacancy 2026: जम्मू-कश्मीर में 518 पदों पर भर्ती, 1.13 लाख तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से 9 अक्तूबर 2026 तक होंगे। भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में 518 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह भर्ती कृषि उत्पादन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा श्रम एवं रोजगार विभाग समेत कई विभागों में की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 10 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 9 अक्तूबर 2026
- प्रवेश पत्र : परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।
- परीक्षा तिथि : बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
किन विभागों में होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख पद शामिल हैं-
- हेल्थ एजुकेटर
- सैनिटरी इंस्पेक्टर
- जूनियर फार्मासिस्ट
- जूनियर स्टाफ नर्स
- जूनियर लैब टेक्नीशियन
- जूनियर थिएटर टेक्नीशियन
- जूनियर लैब असिस्टेंट
- एफएमपीएचडब्ल्यू / एमएमपीएचडब्ल्यू
- सुपरवाइजर
- सीनियर कैनिंग अटेंडेंट
- हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV
कितनी मिलेगी सैलरी?
सभी पदों का वेतन संबंधित पे लेवल के अनुसार दिया जाएगा। वेतनमान लेवल-2 (19,900-63,200 रुपये) से लेकर लेवल-6 (35,800-1,13,200 रुपये) तक निर्धारित है।
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास 9 अक्तूबर 2026 या उससे पहले जारी वैध डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। उदाहरण के तौर पर-
- जूनियर स्टाफ नर्स: विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक या उससे ऊपर तथा जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा
- जूनियर फार्मासिस्ट: 10+2 (विज्ञान) के साथ फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा
- हेल्थ एजुकेटर: विज्ञान विषय के साथ स्नातक
- जूनियर लैब असिस्टेंट: विज्ञान से स्नातक। प्रोफेशनल लैब कोर्स में पीजी डिप्लोमा धारकों को वरीयता मिलेगी
- हॉर्टिकल्चर टेक्नीशियन ग्रेड-IV: 10+2 के साथ एक वर्ष का बेसिक हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण
- सुपरवाइजर: मैट्रिक या समकक्ष योग्यता
सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं 9 अक्तूबर 2026 तक प्राप्त होना जरूरी है।
आयु सीमा क्या है?
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
- सामान्य (OM): अधिकतम 40 वर्ष
- SC, ST, RBA, ALC/IB, EWS, OBC: अधिकतम 43 वर्ष
- दिव्यांग उम्मीदवार: अधिकतम 42 वर्ष
पूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन लिखित (OMR आधारित) वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए विशेष सुविधा
दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार स्क्राइब (लेखन सहायक) की सुविधा मिलेगी। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। स्क्राइब की शैक्षणिक योग्यता अभ्यर्थी से कम होनी चाहिए और वह उसी परीक्षा का उम्मीदवार या अभ्यर्थी का रिश्तेदार नहीं होना चाहिए।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
- सामान्य वर्ग : 600 रुपये
- SC, ST-1, ST-2, EWS एवं PwBD : 500 रुपये
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद JKSSB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- आवेदन के दौरान लाइव फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।
- एक उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन उसे अपनी वरीयता भी दर्ज करनी होगी।
- आवेदन की हार्ड कॉपी बोर्ड कार्यालय भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।