{"_id":"6a734125e930dbd02003e78d","slug":"two-kanwariyas-dead-third-critically-injured-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108173-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनएच-58 पर हुए भीषण हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनएच-58 पर हुए भीषण हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ-- -- --
- दिल्ली के रानी बाग शाहदरा के रहने वाले है तीनों दोस्त
- बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे, कार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे -58 पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी दो कांवड़ियों गोपाल (23) और अनिल (20) की मौत हो गई, जबकि उसने साथी गणेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा हाईवे पर स्थित एमआईईटी कॉलेज के सामने हुआ। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है।
जानी थाना पुलिस के अनुसार, दिल्ली के रानी बाग शाहदरा निवासी तीन दोस्त गोपाल (23), अनिल (20) पुत्र नागेंद्र और गणेश बुधवार की रात एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। तीनों बेहद उत्साह के साथ अपनी धार्मिक यात्रा पर निकले थे। रात करीब साढ़े तीन बजे जब वो दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर जानी थाना क्षेत्र में एमआईईटी कॉलेज के पास पहुंचे, तभी एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों कांवड़िये सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। हालांकि, गोपाल ने अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल और गणेश को पास के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अनिल की भी मौत हो गईं। तीसरे साथी गणेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। दोनों युवकों के शवों को मोर्चरी भेज दिया। हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पक्ष के संजय की ओर से जानी थाने पर कार चालक के खिलाफ दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -