{"_id":"6a731d7f1cfb5e3b040e04d8","slug":"meerut-tragic-accident-on-the-highway-a-car-hit-three-kanwariyas-traveling-to-haridwar-on-a-single-bike-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में दर्दनाक हादसा, दिल्ली के दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर; हाईवे पर कार ने मारी बाइक में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में दर्दनाक हादसा, दिल्ली के दो कांवड़ियों की मौत, तीसरा गंभीर; हाईवे पर कार ने मारी बाइक में टक्कर
Wed, 05 Aug 2026 04:55 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:55 PM IST
सार
दिल्ली निवासी तीन दोस्त गोपाल, अनिल और गणेश हरिद्वार जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। एमआईईटी कॉलेज के सामने एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अनिल और गोपाल की मौत हो गई। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एमआईईटी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक हाईवे पर दूर जाकर गिरे। इस हादसे में दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रानी बाग (शाहदरा) निवासी तीन दोस्त गोपाल (23), अनिल (20) और गणेश मंगलवार रात एक ही बाइक पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुए थे। बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही उनकी बाइक जानी थाना क्षेत्र के एमआईईटी कॉलेज के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर जानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। गोपाल (23) ने अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल और गणेश को पास के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गईं। तीसरे युवक गणेश की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और वे बदहवास हालत में मेरठ पहुंचे।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी देखें...
Shamli: कांवड़ ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर भाग गया वाहन
ये भी देखें...
Shamli: कांवड़ ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर भाग गया वाहन