फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: FIR registered against five Kanwariyas for assaulting a head constable and creating a ruckus

Meerut: हेड कांस्टेबल को पीटने और हंगामा करने वाले पांच कांवड़ियों पर FIR, वाहन भी सीज, वायरल हुआ था वीडियो

Wed, 05 Aug 2026 10:22 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 05 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में रविवार को कांवड़िये आपस में भिड़ गए थे। बीचबचाव कराने वाले पुलिसकर्मी दिनेश को पीटा गया था। पुलिस ने आला अधिकारियों के आदेश के बाद इस मामले में कार्रवाई की है। आरोपियों के वाहन भी सीज कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Meerut: FIR registered against five Kanwariyas for assaulting a head constable and creating a ruckus
पुलिसकर्मी से मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-दून हाईवे पर दशरथपुर गांव के पास गरम धरम होटल के सामने रविवार रात कांवड़ियों के दो गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पांच कांवड़ियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मौके से बरामद बाइक और स्कूटी को भी सीज कर दिया है। बीच-बचाव करने पहुंचे कांवड़ियों के वेश में ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल दिनेश के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट हुई थी।
विज्ञापन



 

रविवार देर रात बाइक सवार कांवड़ियों की पैदल जा रहे कांवड़िये को साइड लगने के बाद विवाद शुरू हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और डंडे चलने लगे। हाईवे पर अचानक हुए हंगामे से राहगीरों और अन्य कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई थी। स्थिति संभालने पहुंचे हाईवे पर कांवड़ियों के वेश में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

एक गुट के कांवड़ियों ने उनके साथ भी अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायल कांवड़ियों और हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला भेजा था।
 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने मौके से मिली बाइक और स्कूटी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। दौराला पुलिस ने इस मामले में उप निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह की तहरीर पर नई दिल्ली की दुग्गल कॉलोनी निवासी आयुष, सागर और विकास कुमार मिश्रा और जैदपुर, दोधपुर सरन बिहार निवासी सोनू और उसके साथी गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: पिस्टल और तमंचों के साथ पकड़े तीन हथियार तस्कर, सोशल मीडिया पर बाजार सजाकर बेचते थे; ऐसे चढ़े हत्थे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed