फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Weather News: वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश, मेरठ में उमस बरकरार; कांवड़ यात्रा पर भी असर

Tue, 04 Aug 2026 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 03:05 PM IST
सार

Meerut Weather News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मुजफ्फरनगर और शामली में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली, जबकि मेरठ में बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस बनी रही। सहारनपुर में कई स्थानों पर बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि बिजनौर में रात की बारिश के बाद दिन में धूप निकल आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मेरठ समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
West UP Weather: Rain in Several Districts, Humidity Persists in Meerut, Kanwar Yatra Affected
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग जिलों में अलग नजर आया। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं बादलों के बावजूद उमस ने लोगों को बेहाल रखा। मेरठ में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन तापमान में खास गिरावट नहीं होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।



यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मेरठ में आज से वन-वे ट्रैफिक, डायवर्जन लागू, मेट्रो व नमो भारत स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद

West UP Weather: Rain in Several Districts, Humidity Persists in Meerut, Kanwar Yatra Affected
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बादल छाए, लेकिन उमस से नहीं मिली राहत
मेरठ में पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। शहर के साथ-साथ देहात के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, लेकिन अधिकांश इलाकों में गर्मी और नमी बनी रही।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान पैदल चल रहे शिवभक्तों को भी उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों में पेयजल, छाया और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Meerut: दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल, फर्जी सीओ बना मास्टरमाइंड शशांक अब भी फरार, सर्विलांस से तलाश जारी

West UP Weather: Rain in Several Districts, Humidity Persists in Meerut, Kanwar Yatra Affected
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में तेज बारिश से जलभराव
मुजफ्फरनगर में मंगलवार दोपहर तेज बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बझेड़ी, पीनना बाईपास और शिव चौक जैसे प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। कांवड़ यात्रा के चलते इन मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। जलभराव के कारण कई कांवड़ियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
West UP Weather: Rain in Several Districts, Humidity Persists in Meerut, Kanwar Yatra Affected
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

शामली में झमाझम बारिश से मिली राहत
शामली में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि वर्मा मार्केट, मिल रोड और बड़ा बाजार सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
West UP Weather: Rain in Several Districts, Humidity Persists in Meerut, Kanwar Yatra Affected
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में बूंदाबांदी, कांवड़ियों को राहत
सहारनपुर में सुबह उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। बाद में गागलहेड़ी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर बूंदाबांदी और बारिश हुई। बारिश के बाद कांवड़ मार्गों से गुजर रहे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed