फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सावन का पहला सोमवार, पश्चिमी यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु

Mon, 03 Aug 2026 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2026 12:13 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर और बिजनौर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिवभक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
First Monday of Sawan: Devotees Flock to Shiva Temples Across Western Uttar Pradesh
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद

सावन के पहले सोमवार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर और बिजनौर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।



यह भी पढ़ें: Health: मेरठ के डॉक्टरों की चेतावनी, पत्ता गोभी और सलाद खाने वाले रहें सावधान, इस गंभीर बीमारी का बढ़ा खतरा

First Monday of Sawan: Devotees Flock to Shiva Temples Across Western Uttar Pradesh
जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद

मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए, जिससे दर्शन और जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

First Monday of Sawan: Devotees Flock to Shiva Temples Across Western Uttar Pradesh
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
शामली के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
शामली में गुलजारी वाला शिव मंदिर, कांबोहयान शिव मंदिर, कानूगोयान शिव मंदिर, प्राचीन जस्सूवाला मंदिर, बालाजी धाम, पंचतीर्थी आश्रम और दयाल आश्रम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। नगर पालिका परिषद ने मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव भी कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
First Monday of Sawan: Devotees Flock to Shiva Temples Across Western Uttar Pradesh
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
बागपत के पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के अन्य शिवालयों में भी दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
First Monday of Sawan: Devotees Flock to Shiva Temples Across Western Uttar Pradesh
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
सहारनपुर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
सहारनपुर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, गंगा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री ज्ञानेश्वर महादेव, श्री हनुमान मंदिर, श्री नारायण मंदिर और हरि मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महिलाओं ने व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed