फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of UP Police constable found hanging in PAC hostel in Barabanki.

यूपी पुलिस के सिपाही ने की खुदकुशी: मोबाइल में गेम, पत्नी से विवाद और डूबी रकम, इस कारण अवसाद में था दीपक

Mon, 03 Aug 2026 10:29 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 03 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

यूपी के बाराबंकी में सिपाही ने खुदकुशी कर ली। गेम में रकम डूबने और पत्नी से विवाद के बाद अवसाद में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लकेर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Body of UP Police constable found hanging in PAC hostel in Barabanki.
up police constable suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बाराबंकी में 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित हॉस्टल के कमरे में रविवार सुबह सिपाही दीपक सिंह (34) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में मोबाइल गेम की लत के चलते पैसा गंवाने से पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन


मेरठ के रोहटा निवासी थे दीपक 
मेरठ के रोहटा निवासी दीपक वर्ष 2021 बैच के सिपाही थे। उनकी पहली तैनाती बाराबंकी में थी। वर्ष 2022 में उनका विवाह हुआ था। दो वर्ष की बेटी है। बड़े भाई व नोएडा में तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह के अनुसार, दीपक लंबे समय से मोबाइल गेम खेलने के आदी थे और इसमें काफी रुपये गंवा चुके थे। 
विज्ञापन


इससे आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। छह माह पहले पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। मसौली एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी से विवाद और रकम डूबने के कारण अवसाद में था दीपक
बाराबंकी में पीएसी में तैनात दीपक (30) की मौत की सूचना मिली मेरठ के रोहटा में तो घर में मातम पसर गया। परिजन शव लेने के लिए बाराबंकी के लिए रवाना हो गए। सिपाही के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

 

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बताया गया कि पत्नी से विवाद, मोबाइल गेम्स और शेयर बाजार में रकम डूबने से दीपक काफी समय से अवसाद में था। गांव रोहटा निवासी ब्रह्मा सिंह राज मिस्त्री हैं। उनका बड़ा बेटा अजय उर्फ बंटी सेक्टर-19 नोएडा में यूपी पुलिस में दरोगा है। 

 

उससे छोटा बेटा गौतम कुमार सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी मोदीपुरम में अवर अभियंता है। दीपक छह साल पहले पीएसी में भर्ती हुआ था। दीपक की शादी रोहटा रोड स्थित लखवाया गांव निवासी शोभा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक डेढ़ वर्ष की बेटी खुशी है। दीपक वर्तमान में बाराबंकी में तैनात था।

 

रविवार शाम सूचना मिली कि बाराबंकी में दीपक का शव फंदे पर लटका मिला। दीपक का पत्नी शोभा से किसी बात से विवाद चल रहा था। इसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी। पति की मौत की जानकारी के बाद पत्नी का रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सिपाही पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया था। उसके बड़े भाई ने कुछ समय पूर्व उसका 14 लाख रुपये का कर्ज अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed