{"_id":"6a6f361f776bded4d40a6abd","slug":"kanwar-yatra-five-lanes-at-sivaya-toll-closed-for-vehicles-heading-from-muzaffarnagar-to-meerut-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों के लिए सिवाया टोल की पांच लेन बंद, इसलिए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों के लिए सिवाया टोल की पांच लेन बंद, इसलिए लिया फैसला
Sun, 02 Aug 2026 05:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:51 PM IST
सार
Meerut News: हाईवे पर शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सिवाया टोल प्लाजा की पांच लेन को बंद किया गया है। टोल कर्मी पुलिस के साथ मिलकर कांवड़ियों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा की बंद की गईं पांच लेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार को मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए टोल प्लाजा की पांच लेन बंद कर दी गईं। वाहनों का संचालन शेष खुली लेनों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए एहतियातन पांच लेन (नंबर सात, आठ, नौ, 10 और 11) को बंद कर दिया गया है। यदि कांवड़ियों की संख्या में और वृद्धि होती है तो जल्द ही टोल प्लाजा को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा बंद होने के बाद भी सभी टोलकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। वे पुलिस के साथ मिलकर कांवड़ियों की सहायता करेंगे और हाईवे पर यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सहयोग करेंगे। टोल प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से पूरे हालात पर नजर रखे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
ये भी देखें...
UP: कांवड़ यात्रा में मेरठ आ सकते हैं सीएम, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा