फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CM likely to visit Meerut during Kanwar Yatra; police and administration on alert

UP: कांवड़ यात्रा में मेरठ आ सकते हैं सीएम, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

Sun, 02 Aug 2026 05:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 02 Aug 2026 05:47 PM IST
सार

Meerut News: मुख्यमंत्री ने पिछले साल मेरठ आकर दुल्हेड़ा चुंगी पर शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया था। उम्मीद है कि इस बार भी सीएम का मेरठ का कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। 

विज्ञापन
UP: CM likely to visit Meerut during Kanwar Yatra; police and administration on alert
व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने दुल्हेड़ा चुंगी पहुंचकर कांवड़ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हाईवे पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने, मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ शोभित विश्वविद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर, प्रवेश मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। दरअसल, पिछले वर्ष मुख्यमंत्री इस विश्वविद्यालय में पहुंचे थे। इसके बाद दुल्हेड़ा चुंगी स्थित चौकी पर खड़े होकर हरिद्वार से लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया था। 
 
विज्ञापन

इसी क्रम में इस बार भी प्रशासन संभावित दौरे को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता और सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा : मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर आने वाले वाहनों के लिए सिवाया टोल की पांच लेन बंद, इसलिए लिया फैसला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed