UP School-Collage Closed: यूपी के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात डायवर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वीके सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद मेरठ के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं तकनीकी संस्थान 3 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे।
आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय, जिनमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थान शामिल हैं, इस अवधि में पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के सभी शासकीय एवं निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। हालांकि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
ृ
जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि श्रावण मास के दौरान हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की बड़ी संख्या को देखते हुए विभिन्न कांवड़ मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।