फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Fake Police Gang Busted, Two Arrested for Kidnapping and Extortion

Meerut: पुलिस अधिकारी बनकर वसूलते थे रंगदारी, दो गिरफ्तार, मोहकमपुर में चलती थी फर्जी पुलिस चौकी

Sat, 01 Aug 2026 04:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Aug 2026 04:33 PM IST
सार

मोहकमपुर में फर्जी पुलिस कार्यालय चलाकर यह गिरोह लोगों से वसूली करता था । खुद को एसएचओ, सीओ और दरोगा बताकर अपहरण व रंगदारी वसूलते थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार, वॉकी-टॉकी, लैपटॉप, मोहर समेत कई सामान बरामद किए।

विज्ञापन
Meerut : Fake Police Gang Busted, Two Arrested for Kidnapping and Extortion
मेरठ में पकड़ी फर्जी पुलिस चौकी, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की ब्रह्मपुरी पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर अपहरण, मारपीट और रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों राहुल पाल और आकाश को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह इंस्टाग्राम के माध्यम से युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये की वसूली करता था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक अगस्त 2026 को नीरज पाल ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि शशांक शर्मा, राहुल, आकाश और दो अन्य लोगों ने खुद को एसएचओ, सीओ, एसओ और दरोगा बताकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की और फर्जी पुलिस कार्रवाई तथा एनकाउंटर की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस दौरान उसके गूगल-पे खाते से 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ियों की बढ़ी रफ्तार, केसरिया रंग में रंगा शहर; 12 अगस्त तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहकमपुर में चला रहे थे फर्जी पुलिस कार्यालय
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल पाल और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के कुल पांच सदस्य हैं।

गिरोह इंस्टाग्राम के जरिए युवकों से संपर्क करता था। उन्हें बहाने से बुलाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताता और फिर अपहरण कर मोहकमपुर स्थित फर्जी कार्यालय में ले जाता था। वहां फर्जी एफआईआर और पुलिस दस्तावेज दिखाकर पीड़ितों को डराया जाता था और उनसे रंगदारी वसूली जाती थी।

Meerut : Fake Police Gang Busted, Two Arrested for Kidnapping and Extortion
मेरठ में पकड़ी फर्जी पुलिस चौकी, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

कार, वॉकी-टॉकी, लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की सफेद मारुति ऑल्टो कार, एक नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन, टेलीफोन, लैपटॉप, टैबलेट और कैलकुलेटर बरामद किए हैं।

इसके अलावा एक वॉकी-टॉकी, फोन-पे रिसीवर बॉक्स, बेंत, बीट बुक, फर्जी मोहर, नेम प्लेट तथा विभिन्न प्रार्थना पत्र और फाइलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है और यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed