फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Hindi News community of saints has filed a case against Pappu Yadav

मुश्किल में फंसे पप्पू यादव: मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे संत, संसद में साधु बन चंदा चोरी का स्वांग रचना पड़ा भारी

Sat, 01 Aug 2026 03:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 01 Aug 2026 03:02 PM IST
सार

संतों का आरोप है कि संसद में संत का वेश धारण कर राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर किए गए राजनीतिक स्वांग से संत समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है। इससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Hindi News community of saints has filed a case against Pappu Yadav
पप्पू यादव - फोटो : एएनआई

विस्तार

संसद परिसर में संत वेशभूषा धारण कर राजनीतिक प्रदर्शन का विरोध अब काशी तक पहुंच गया है। शनिवार को पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास के नेतृत्व में संत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली थाने पहुंच कर सांसद पप्पू यादव समेत प्रदर्शन में शामिल अन्य नेताओं के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन

संतों का आरोप है कि संसद में संत का वेश धारण कर राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर किए गए राजनीतिक स्वांग से संत समाज की गरिमा को ठेस पहुंची है। इससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। संतों ने कहा कि विरोध दर्ज कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन संतों की वेशभूषा और धार्मिक परंपराओं का राजनीतिक मंच पर इस तरह इस्तेमाल करना निंदनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महंत बालक दास ने कहा कि संत समाज हमेशा राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करता आया है। संसद जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच पर संतों के स्वरूप का राजनीतिक प्रदर्शन में उपयोग कर पूरे संत समाज को बदनाम करने का प्रयास किया गया है।  कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पप्पू यादव समेत प्रदर्शन में शामिल राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद सहित अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन

तहरीर देने के दौरान संत समाज के कई साधु-संत और समर्थक भी मौजूद रहे। इस मामले में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि संत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। जिसपर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed