फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bar manager beaten up by someone claiming to be shooter for gangster Shani Singh in Varanasi

Varanasi News: बदमाश शनि सिंह का शूटर बताकर बार मैनेजर को पीटा, मालिक की हत्या की दी धमकी

Sat, 01 Aug 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 01 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शनि सिंह का शूटर बताकर बार मैनेजर से मारपीट की गई। इस मामले में राजकुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
Bar manager beaten up by someone claiming to be shooter for gangster Shani Singh in Varanasi
crime - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र में बार के मैनेजर को बदमाश शनि सिंह का शूटर बताकर मारपीट और गुंडा टैक्स मांगने के मामले में राजकुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित का दावा है कि घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। आरोपियों ने बार मालिक की हत्या करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच की रही है। 

विज्ञापन


तहरीर में लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि वरुणा पुल में एक बार में मैनेजर हैं। 28 जुलाई की रात 11:40 बजे बार बंद होने के बाद वह शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान योगेश राय, विशाल सोनकर और उनके साथ तीन अन्य लोग वहां पहुंचे और बीयर की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


राजकुमार के मुताबिक, बार बंद होने की जानकारी देने पर आरोपी गालीगलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर रुकने के बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। आरोप है कि बार बंद कर घर लौटते समय आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट की। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed