फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elder brother murdered by having his head crushed with a stone over a tractor

जब लालच ने रिश्तों का गला घोंटा: ट्रैक्टर देने को तैयार नहीं था बड़ा भाई मोनू, सुखबीर ने रच डाली खौफनाक साजिश

Sat, 01 Aug 2026 12:47 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 01 Aug 2026 12:47 PM IST
सार

मसूरी थाना पुलिस ने छह दिन पहले हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक मोनू सिंह के सगे छोटे भाई सुखबीर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि ट्रैक्टर को लेकर चल रहे विवाद के चलते सुखबीर ने ही अपने बड़े भाई मोनू की निर्मम हत्या की थी। आरोपी ने पत्थर से कुचलकर अपने भाई की जान ली।

विज्ञापन
Elder brother murdered by having his head crushed with a stone over a tractor
ट्रैक्टर के लिए बड़े भाई की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना पुलिस ने छह दिन पहले हुई एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि मोनू सिंह की हत्या उसके सगे छोटे भाई सुखबीर ने की थी। ट्रैक्टर को लेकर हुए विवाद के बाद सुखबीर ने मोनू को पत्थर से कुचलकर मार डाला था।

विज्ञापन

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि 26 जुलाई की सुबह पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिला। मृतक के चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें थीं और सीने पर खून से सना सीमेंटेड पत्थर रखा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन टीमें गठित कीं। सीसीटीवी और सर्विलांस से जांच शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां 30 जुलाई को बम्हैटा के पास सीसीटीवी चेक करने पर मृतक की पहचान मुरादाबाद के रहने वाले 42 वर्षीय मोनू के रूप में हुई। वह एक व्यक्ति के साथ दिख रहा था। साथ दिख रहा व्यक्ति उसका ही छोटा भाई सुखबीर था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली। हत्या में इस्तेमाल दो खून से सने पत्थर भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

मोनू के नाम पर था ट्रैक्टर 
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुखबीर ने बताया कि फरवरी 2026 में दोनों भाइयों ने 5 लाख 20 हजार रुपये के लोन पर मोनू के नाम से एक ट्रैक्टर खरीदा था। उन्होंने करीब दो लाख रुपये दिए थे और बाकी लोन मोनू के नाम पर हुआ। सुखबीर ट्रैक्टर को अपने नाम करवाना चाहता था। उनका ट्रैक्टर से होने वाली कमाई को लेकर भी विवाद हुआ। परिवार और रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई, पर मोनू ट्रैक्टर देने को तैयार नहीं हुआ।

सुखबीर ने अपने भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 25 जुलाई को वह मोनू के साथ गाजियाबाद गया, जहां उसने मोनू को शराब पिलाई। घर चलने के बहाने उसे पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास ले जाकर रात में भारी पत्थर से वार कर मोनू हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को 72 घंटे मोर्चरी में रखने के बाद अंतिम संस्कार करवाया।

भाई की हत्या कर मुरादाबाद लौट गया था सुखबीर
बड़े भाई की हत्या कर आरोपी मसूरी पहुंचा और मुरादाबाद वाली बस में बैठकर भाग गया। उसने अपनी भाभी और पिता को भी घटना की बाबत जानकारी नहीं दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सुखबीर अपने भाई के साथ शराब के ठेके और वापस बम्हैटा की ओर आता दिखा। इसके बाद वह मसूरी में अकेला दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed