फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Schools Closed During Sawan: Classes Up to 12 Suspended on Every Saturday and Monday in Etah

UP: सावन में हर शनिवार और सोमवार को स्कूलों में छुट्टी, यूपी के इस जिले में नहीं खुलेंगे 12वीं तक के विद्यालय

Sat, 01 Aug 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

UP Schools Closed During Sawan: सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार रात्रि आठ बजे से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। वहीं 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का भी निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
UP Schools Closed During Sawan: Classes Up to 12 Suspended on Every Saturday and Monday in Etah
UP School Closed - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP Schools Closed During Sawan: सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए एटा में 12वीं तक के विद्यालयों को शनिवार और सोमवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सोरों और कछला घाट पर गंगाजल लेने पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए जिले में शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। डायवर्जन व्यवस्था सोमवार की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। यही व्यवस्था सात से 11 अगस्त, 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार शाम तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर निकाला जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों ने घोषित किया अवकाश
कांवड़ की भीड़भाड़ को देखते हुए शहर के कई प्रमुख स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय ट्रैफिक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर किया गया है। भीड़ की आशंका को देखते हुए शनिवार और सोमवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय स्कूल प्रबंधन द्वारा लिया गया है।

 
विज्ञापन

यहां से होगा वाहनों का संचालन
- अलीगढ़ व पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे।
- अलीगढ़ व पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे।
- एटा से बदायूं व बरेली जाने वाले भारी वाहन ओन घाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजे जाएंगे।
- मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से अलीगढ़ भेजा जाएगा।
- कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर गुजरेंगे।
- शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी भारी, हल्के एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे।
- टूंडला से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर बदायूं-बरेली जाएंगे।
- एटा-कासगंज मार्ग वन-वे रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed