{"_id":"6a6d74028a851e8a200434ee","slug":"pratappura-post-office-in-dilapidated-condition-plaster-falling-from-ceiling-safety-nets-installed-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: छत से झड़ रहा प्लास्टर, रस्सियों से बंधी जालियां, प्रतापपुरा प्रधान डाकघर की ये तस्वीर डरा देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छत से झड़ रहा प्लास्टर, रस्सियों से बंधी जालियां, प्रतापपुरा प्रधान डाकघर की ये तस्वीर डरा देगी
Sat, 01 Aug 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:50 AM IST
सार
आगरा का प्रतापपुरा प्रधान डाकघर जर्जर भवन में संचालित हो रहा है, जहां छत से प्लास्टर गिरने के कारण कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। हादसे से बचाव के लिए हॉल में रस्सियों के सहारे सुरक्षा जालियां लगाई गई हैं, जबकि भवन की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बड़े डाकघरों में शामिल प्रतापपुरा प्रधान डाकघर इन दिनों जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। छत से प्लास्टर गिर रहे हैं। इससे पूरे हॉल में रस्सियों के सहारे सुरक्षा जालियां टांगी गई हैं। इससे कर्मचारियों और सैकड़ों ग्राहकों की सुरक्षा का खतरा हमेशा बना रहता है।
प्रधान डाकघर के जिस हिस्से में जालियां लगाई गई हैं, वहां प्रतिदिन करीब 25 से 30 कर्मचारी कार्य करते हैं। रोजाना 200 से 300 ग्राहक इन्हीं जालियों के नीचे खड़े होकर स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बचत बैंक और अन्य डाक सेवाओं का लाभ लेते हैं। पूरे प्रधान डाकघर में करीब 125 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों के अनुसार पहले भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।
प्रधान डाकपाल शशिकांत का कहना है कि भवन की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कर्मचारियों को अस्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा, ताकि डाक सेवाएं प्रभावित न हों।