फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gold Prices Hit Wedding Budgets, Silver Waist Chains and Heavy Anklets Gain Popularity in Agra

UP: सोना महंगा हुआ तो चांदी की बढ़ी चमक, एक किलो तक की करधनी के ऑर्डर; शादियों के लिए शुरू हुईं बुकिंग

Sat, 01 Aug 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 09:45 AM IST
सार

सोने की बढ़ती कीमतों से शादी और सामान्य खरीदारी में लोग गहनों का वजन 30 से 50 फीसदी तक घटा रहे हैं। महंगा सोना छोड़ अब चांदी की करधनी और भारी पायल की मांग बढ़ी है, 500 ग्राम से एक किलो तक की करधनी के ऑर्डर और बुकिंग मिल रही हैं।

विज्ञापन
Gold Prices Hit Wedding Budgets, Silver Waist Chains and Heavy Anklets Gain Popularity in Agra
सोना-चांदी - फोटो : PTI

विस्तार

सोने की बढ़ी कीमत ने गहनों की खरीद सीमित कर दी। यहां तक कि लोगों को गहनों के वजन में 30-50 फीसदी कटौती करनी पड़ी। ऐसे में चांदी की करधनी समेत अन्य सामान का ट्रेंड लौट आया है। शादियों के लिए लोग अभी से करधनी और डिजाइनिंग भारी पायलों के लिए बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा सर्राफा मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन रैपुरिया ने बताया कि सोने के दाम तेजी से बढ़ने से सामान्य खरीदारी में गिरावट आई है। शादी-समारोह समेत अन्य के लिए गहने बनवाने में भी लोगों ने 30-50 फीसदी तक वजन में कटौती की है। इसी के चलते वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट बताती है कि लोगों ने कम वजनी गहने खरीदे, जिसके चलते मात्रा में सोना कम खरीदा, लेकिन महंगा होने के कारण दाम ज्यादा देने पड़े। इसी के चलते लोगों ने अंगूठी, गले की चेन, कंगन का वजन पिछले वर्षों के मुकाबले आधे से भी कम वजन के अधिकांश लोगों ने बनवाए।
विज्ञापन


करधनी की बढ़ी मांग, शादी के लिए अभी से करा रहे बुकिंग
सर्राफा कारोबारी पंकज जैन ने बताया कि बीते कुछ महीनों में चांदी के दाम लगभग स्थिर होने से खरीदार बढ़ने लगे हैं। सोने अधिक महंगा होने के कारण दुल्हन के गहनों में चांदी की करधनी और वजनी पायल का चलन बढ़ गया है। इसमें 500 ग्राम से एक किलो तक की करधनी और 200 से 300 ग्राम की पायल ज्यादा खरीद रहे हैं। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के वजन में स्टाइलिश गहनों की तैयार कराई डिजाइन
सर्राफा कारोबारी सोमेश वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी की कीमत अधिक होने पर सर्राफा कारोबारियों ने हल्के वजन में स्टाइलिश गहनों की लेटेस्ट डिजाइन बनवाई हैं। इसमें सबसे ज्यादा पायल, बिछुआ, अंगूठी, चेन, चूड़ी, मंगलसूत्र सामान्य तौर पर सबसे ज्यादा खरीद होते हैं। सामान्य लोगों की बजट के लिए इनमें वजन में 50 फीसदी से भी कम की कटौती की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed