फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Grid Project Faces Quality Issues: Contractor Fined 5 Lakh Over Substandard Construction

UP: सीएम ग्रिड सड़क निर्माण में गड़बड़ी, घटिया ईंटें और पाइपलाइन में खामी; ठेकेदार पर 5 लाख जुर्माना

Sat, 01 Aug 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 09:39 AM IST
सार

आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत सुभाष पार्क-मारुति एस्टेट रोड के निर्माण में घटिया सामग्री और तकनीकी खामियां मिलने पर नगर निगम ने कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण में निम्न गुणवत्ता की ईंटें, स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के जोड़ और बेस में खामी, टेस्टिंग लैब का अभाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली।

विज्ञापन
CM Grid Project Faces Quality Issues: Contractor Fined 5 Lakh Over Substandard Construction
मारुति एस्टेट में चल रहे सीएम ग्रिड के इसी काम पर जुर्माना लगाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 सीएम ग्रिड योजना के तहत सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट रोड पर किए जा रहे निर्माण में खामियां मिलने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता ने सुभाष पार्क से कोठी मीना बाजार और कोठी मीना बाजार से मारुति एस्टेट चौराहे तक चल रहे काम में गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्रवाई की है। निगम ने कार्यदायी संस्था कोणार्क एसोसिएट्स पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ चेतावनी दी है कि लापरवाही पर अनुबंध की शर्तों के तहत और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


नगर निगम के सहायक अभियंता कपीश बुधौलिया एवं क्षेत्रीय अवर अभियंता मुकेश कुमार ने निरीक्षण में कई तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी कमियां पाईं। निर्माण स्थल पर अलग-अलग ब्रांड एवं आकार की निम्न गुणवत्ता वाली ईंटों का प्रयोग होता हुआ मिला, जो तय मानकों के विपरीत था। 1000 एमएम व्यास की स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के जोड़ ठीक से नहीं भरे गए थे और पाइपलाइन का बेस भी मानकों के अनुरूप नहीं मिला। इसके अलावा भी कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन


टेस्टिंग लैब और सुरक्षा इंतजाम भी नहीं
स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन में भी इंजीनियरों को गड़बड़ी मिली। प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि चार माह बाद भी साइट पर मैटेरियल टेस्टिंग लैब स्थापित नहीं की गई थी। साथ ही सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी की जा रही थी। इन्हीं खामियों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गड़बड़ियों को तत्काल दूर करने के निर्देश के साथ कोणार्क एसोसिएट्स को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी कड़ी कार्रवाई
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट में गुणवत्ता को लेकर लगातार निरीक्षण कराए जा रहे हैं। सभी सड़कों की निगरानी की जा रही है। जुर्माने के साथ अनुबंध के मुताबिक और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed