फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Climbs to 23 Medals After Historic Day in Glasgow

CWG 2026 Medals Tally: 23 पदकों के साथ तालिका में किस स्थान पर है भारत? किस एथलीट ने दिलाया कौन सा मेडल? जानें

Sat, 01 Aug 2026 10:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Aug 2026 10:17 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक का सबसे शानदार दिन बिताते हुए छह पदक जीते। जूडो में दो ऐतिहासिक स्वर्ण, एथलेटिक्स में तीन पदक और बॉक्सिंग में सभी 10 मुक्केबाजों के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत की कुल पदक संख्या 23 हो गई। हालांकि टीम अभी भी पदक तालिका में 10वें स्थान पर बनी हुई है।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Climbs to 23 Medals After Historic Day in Glasgow
अस्मिता डे और हर्ष सिंह - फोटो : IANS

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार भारत के लिए अब तक का सबसे यादगार दिन साबित हुआ। जूडो में पहली बार दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा गया, जबकि एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, यशवीर सिंह और तेजस्विन शंकर ने पदक दिलाए। दूसरी ओर बॉक्सिंग में भारत के सभी 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को छह पदक अपने नाम किए और कुल पदकों की संख्या 23 तक पहुंचा दी। इसके बावजूद भारतीय दल पांच स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Climbs to 23 Medals After Historic Day in Glasgow
अस्मिता और हर्ष - फोटो : IANS
जूडो में रचा इतिहास
भारत ने जूडो में पहली बार दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नया इतिहास रचा। 48 किग्रा वर्ग में त्रिपुरा की अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने कनाडा की हेडी क्वाच को गोल्डन स्कोर में हराया। पुरुष 60 किग्रा वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बनने का गौरव हासिल किया। वहीं यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा वर्ग के गोल्डन स्कोर फाइनल में इंग्लैंड की एसिल्या टॉपराक से हारकर रजत पदक तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Climbs to 23 Medals After Historic Day in Glasgow
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
एथलेटिक्स में नीरज, यशवीर और तेजस्विन चमके
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पदार्पण कर रहे यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर थ्रो कर कांस्य अपने नाम किया। श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के साथ स्वर्ण जीता। वहीं तेजस्विन शंकर ने 7976 अंकों के साथ डेकाथलन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने के साथ लगातार दो राष्ट्रमंडल खेलों में अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Climbs to 23 Medals After Historic Day in Glasgow
यशवीर सिंह - फोटो : Twitter
बॉक्सिंग में रिकॉर्ड प्रदर्शन, लॉन बॉल्स में जीत
भारत के 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए। इनमें लवलीना बोर्गोहाईं, जैस्मीन लंबोरिया, अरुंधति चौधरी, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, जादुमणि सिंह, अंकुश पंघाल, नरेंद्र बरवाल और सचिन सिवाच शामिल हैं। दूसरी ओर, लॉन बॉल्स में नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने फॉकलैंड आइलैंड्स को 6-3, 10-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। हालांकि साइकिलिंग में दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों और डेविड बेकहम समेत भारतीय खिलाड़ी अगले दौर में जगह नहीं बना सके।

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Climbs to 23 Medals After Historic Day in Glasgow
तेजस्विन शंकर - फोटो : IANS
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका
स्थान देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
1 ऑस्ट्रेलिया 55 30 43 128
2 इंग्लैंड 17 34 29 80
3 कनाडा 17 15 21 53
4 स्कॉटलैंड 10 8 16 34
5 नाइजीरिया 9 6 3 18
6 न्यूज़ीलैंड 7 10 8 25
7 दक्षिण अफ्रीका 7 9 9 25
8 मलेशिया 7 3 3 13
9 वेल्स 6 6 12 24
10 भारत 5 12 6 2

भारत के तीनों स्वर्ण किन खिलाड़ियों ने जीते?
भारत के अब तक के तीनों स्वर्ण पदक अलग-अलग खेलों से आए हैं।
 
  • मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
  • शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
  • दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
  • अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
  • हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India Climbs to 23 Medals After Historic Day in Glasgow
मीराबाई, शर्मिला और गावित - फोटो : PTI/ANI

अब तक के भारत के सभी पदक विजेता
शुक्रवार को भारत ने छह पदक जीते थे (2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य)। इन्हें जोड़ने के बाद अपडेटेड टेबल इस प्रकार है-

क्रम खिलाड़ी स्पर्धा खेल पदक
1 झंडू कुमार पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य
2 ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा भारोत्तोलन रजत
3 मीराबाई चानू महिला 48 किग्रा भारोत्तोलन स्वर्ण
4 राजा मुथुपांडी पुरुष 65 किग्रा भारोत्तोलन रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन रजत
6 बिंदियारानी देवी महिला 58 किग्रा भारोत्तोलन कांस्य
7 शर्मिला धनखड़ महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
8 सरवेश कुशारे पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स रजत
9 शिल्पा के. शायला महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स कांस्य
10 वल्लुरी अजया बाबू पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन रजत
11 हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा भारोत्तोलन रजत
12 गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स रजत
13 मुरली श्रीशंकर पुरुष लंबी कूद एथलेटिक्स रजत
14 दिलीप गावित पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण
15 मोहम्मद बासिल पुरुष 100 मीटर T47 पैरा एथलेटिक्स रजत
16 लवप्रीत सिंह पुरुष 110 किग्रा भारोत्तोलन रजत
17 सीमा कालीरामना डिस्कस थ्रो एथलेटिक्स कांस्य
18 अस्मिता डे महिला 48 किग्रा जूडो स्वर्ण
19 हर्ष सिंह पुरुष 60 किग्रा जूडो स्वर्ण
20 यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा जूडो रजत
21 नीरज चोपड़ा पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स रजत
22 यशवीर सिंह पुरुष भालाफेंक एथलेटिक्स कांस्य
23 तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलन एथलेटिक्स कांस्य

खेलवार भारत का प्रदर्शन
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
भारोत्तोलन 1 6 1 8
एथलेटिक्स 0 4 3 7
पैरा एथलेटिक्स 2 1 1 4
पैरा पावरलिफ्टिंग 0 0 1 1
जूडो 2 1 0 3
कुल 5 12 6 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed