CWG 2026 Medals Tally: 23 पदकों के साथ तालिका में किस स्थान पर है भारत? किस एथलीट ने दिलाया कौन सा मेडल? जानें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक का सबसे शानदार दिन बिताते हुए छह पदक जीते। जूडो में दो ऐतिहासिक स्वर्ण, एथलेटिक्स में तीन पदक और बॉक्सिंग में सभी 10 मुक्केबाजों के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत की कुल पदक संख्या 23 हो गई। हालांकि टीम अभी भी पदक तालिका में 10वें स्थान पर बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने जूडो में पहली बार दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर नया इतिहास रचा। 48 किग्रा वर्ग में त्रिपुरा की अस्मिता डे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने कनाडा की हेडी क्वाच को गोल्डन स्कोर में हराया। पुरुष 60 किग्रा वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बनने का गौरव हासिल किया। वहीं यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा वर्ग के गोल्डन स्कोर फाइनल में इंग्लैंड की एसिल्या टॉपराक से हारकर रजत पदक तक पहुंचीं।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पदार्पण कर रहे यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर थ्रो कर कांस्य अपने नाम किया। श्रीलंका के रूमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के साथ स्वर्ण जीता। वहीं तेजस्विन शंकर ने 7976 अंकों के साथ डेकाथलन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने के साथ लगातार दो राष्ट्रमंडल खेलों में अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।
भारत के 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए। इनमें लवलीना बोर्गोहाईं, जैस्मीन लंबोरिया, अरुंधति चौधरी, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, जादुमणि सिंह, अंकुश पंघाल, नरेंद्र बरवाल और सचिन सिवाच शामिल हैं। दूसरी ओर, लॉन बॉल्स में नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने फॉकलैंड आइलैंड्स को 6-3, 10-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। हालांकि साइकिलिंग में दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह सेखों और डेविड बेकहम समेत भारतीय खिलाड़ी अगले दौर में जगह नहीं बना सके।
| स्थान | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 55 | 30 | 43 | 128 |
| 2 | इंग्लैंड | 17 | 34 | 29 | 80 |
| 3 | कनाडा | 17 | 15 | 21 | 53 |
| 4 | स्कॉटलैंड | 10 | 8 | 16 | 34 |
| 5 | नाइजीरिया | 9 | 6 | 3 | 18 |
| 6 | न्यूज़ीलैंड | 7 | 10 | 8 | 25 |
| 7 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 9 | 9 | 25 |
| 8 | मलेशिया | 7 | 3 | 3 | 13 |
| 9 | वेल्स | 6 | 6 | 12 | 24 |
| 10 | भारत | 5 | 12 | 6 | 2 |
भारत के तीनों स्वर्ण किन खिलाड़ियों ने जीते?
भारत के अब तक के तीनों स्वर्ण पदक अलग-अलग खेलों से आए हैं।
- मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग
- शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
- दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)
- अस्मिता डे – जूडो (महिला 48 किग्रा)
- हर्ष सिंह – जूडो (पुरुष 60 किग्रा)
अब तक के भारत के सभी पदक विजेता
शुक्रवार को भारत ने छह पदक जीते थे (2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य)। इन्हें जोड़ने के बाद अपडेटेड टेबल इस प्रकार है-
| क्रम | खिलाड़ी | स्पर्धा | खेल | पदक |
|---|---|---|---|---|
| 1 | झंडू कुमार | पुरुष हेवीवेट | पैरा पावरलिफ्टिंग | कांस्य |
| 2 | ऋषिकांत सिंह | पुरुष 60 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 3 | मीराबाई चानू | महिला 48 किग्रा | भारोत्तोलन | स्वर्ण |
| 4 | राजा मुथुपांडी | पुरुष 65 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 5 | ज्ञानेश्वरी यादव | महिला 53 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 6 | बिंदियारानी देवी | महिला 58 किग्रा | भारोत्तोलन | कांस्य |
| 7 | शर्मिला धनखड़ | महिला शॉट पुट F57 | पैरा एथलेटिक्स | स्वर्ण |
| 8 | सरवेश कुशारे | पुरुष हाई जंप | एथलेटिक्स | रजत |
| 9 | शिल्पा के. शायला | महिला शॉट पुट F57 | पैरा एथलेटिक्स | कांस्य |
| 10 | वल्लुरी अजया बाबू | पुरुष 79 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 11 | हरजिंदर कौर | महिला 69 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 12 | गुलवीर सिंह | पुरुष 10,000 मीटर | एथलेटिक्स | रजत |
| 13 | मुरली श्रीशंकर | पुरुष लंबी कूद | एथलेटिक्स | रजत |
| 14 | दिलीप गावित | पुरुष 100 मीटर T47 | पैरा एथलेटिक्स | स्वर्ण |
| 15 | मोहम्मद बासिल | पुरुष 100 मीटर T47 | पैरा एथलेटिक्स | रजत |
| 16 | लवप्रीत सिंह | पुरुष 110 किग्रा | भारोत्तोलन | रजत |
| 17 | सीमा कालीरामना | डिस्कस थ्रो | एथलेटिक्स | कांस्य |
| 18 | अस्मिता डे | महिला 48 किग्रा | जूडो | स्वर्ण |
| 19 | हर्ष सिंह | पुरुष 60 किग्रा | जूडो | स्वर्ण |
| 20 | यामिनी मौर्य | महिला 57 किग्रा | जूडो | रजत |
| 21 | नीरज चोपड़ा | पुरुष भालाफेंक | एथलेटिक्स | रजत |
| 22 | यशवीर सिंह | पुरुष भालाफेंक | एथलेटिक्स | कांस्य |
| 23 | तेजस्विन शंकर | पुरुष डेकाथलन | एथलेटिक्स | कांस्य |
खेलवार भारत का प्रदर्शन
| खेल | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|
| भारोत्तोलन | 1 | 6 | 1 | 8 |
| एथलेटिक्स | 0 | 4 | 3 | 7 |
| पैरा एथलेटिक्स | 2 | 1 | 1 | 4 |
| पैरा पावरलिफ्टिंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
| जूडो | 2 | 1 | 0 | 3 |
| कुल | 5 | 12 | 6 | 23 |