Kulgam Target Killing: कुलगाम में मातम के बीच राहत का एलान, मृतक मजदूरों के परिवारों को 10 लाख देगी उमर सरकार
कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों के परिवारों को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही 6-6 लाख की तत्काल सहायता घोषित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम में मजदूरों की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाने वाली यह 10 लाख रुपये की सहायता राशि जिला प्रशासन की ओर से घोषित 6 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि के अतिरिक्त होगी।
अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम जिले के दक्षिण कश्मीर स्थित केलम इलाके में शुक्रवार देर शाम ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रात्रे और बोपिंदर, दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष, को निशाना बनाया गया था।
हमले में दीपक रात्रे ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के एसकेआईएमएस सौरा रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है और हमलावरों की तलाश जारी है।