फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Cobra sits with hood spread in house for two hours; family performs prayers

Cobra Viral Video: सावन में घर पहुंचा कोबरा, परिवार ने की नाग देवता की पूजा, फूल-फल चढ़ाकर किया स्वागत

Sat, 01 Aug 2026 10:19 AM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 10:19 AM IST
सार

खरगोन के संजय नगर में एक घर के हॉल में कोबरा सांप पहुंचने पर परिवार ने उसे भगाने के बजाय सावन माह की आस्था के चलते दीपक जलाकर फूल-फल अर्पित किए। करीब दो घंटे बाद सांप खुद ही बाहर निकल गया।

विज्ञापन
Cobra sits with hood spread in house for two hours; family performs prayers
घर के हॉल में करीब दो फीट लंबा कोबरा सांप अचानक पहुंच गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन शहर के संजय नगर क्षेत्र में एक अनोखी घटना देखने को मिली। यहां एक घर के हॉल में करीब दो फीट लंबा कोबरा सांप अचानक पहुंच गया। सामान्य तौर पर घर में सांप दिखते ही लोग घबरा जाते हैं,
विज्ञापन


लेकिन इस परिवार ने सावन माह की आस्था के चलते उसे नुकसान पहुंचाने या भगाने की बजाय दीपक जलाकर फूल और फल अर्पित किए। यह दृश्य करीब दो घंटे तक बना रहा और बाद में सांप अपने आप घर से निकलकर चला गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजय नगर में कुशवाह किराना दुकान संचालक के घर के हॉल में अचानक एक कोबरा सांप आ गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सांप ने हॉल के बीच एक स्थान पर फन फैलाकर बैठना शुरू कर दिया। शुरुआत में परिवार के लोग सहम गए, लेकिन बाद में उन्होंने सावन माह में नाग देवता के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सांप के सामने दीपक जलाया और फूल-फल अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में फैल गई।

दो घंटे बाद सांप खुद बाहर निकला
इसके बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी घर पहुंच गए। कई लोगों ने सांप को दूर से देखा और कुछ ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप करीब दो घंटे तक लगभग एक ही स्थान पर शांत बैठा रहा। इस दौरान किसी ने उसे छेड़ने या पकड़ने का प्रयास नहीं किया। करीब दो घंटे बाद सांप अपने आप फन समेटकर धीरे-धीरे घर की दहलीज पार करता हुआ बाहर निकल गया और आसपास के खुले क्षेत्र की ओर चला गया। इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।


ये भी पढ़ें- Indore News: बारिश-नमी से बढ़ा संक्रमण, अस्पतालों में लगी मरीजों की लाइनें, पीने का पानी भी दूषित आ रहा

लोगों की आ रहीं अलग-अलग प्रतिक्रिया
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे सावन माह से जोड़कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मामले में वाइल्ड लाइफ वार्डन टोनी शर्मा का कहना है कि किसी भी सांप को पकड़ने, छेड़ने या उसके पास जाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यदि घर में सांप दिखाई दे तो सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed