{"_id":"6a6d064c1f36cc40130217b6","slug":"arrested-for-murdering-wife-after-refusing-to-keep-daughters-with-him-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22099-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेटियों को साथ रखने से इन्कार करने पर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेटियों को साथ रखने से इन्कार करने पर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। लोनी की पूजा कॉलोनी में हुई प्रमिला उर्फ सुशीला की हत्या के आरोप में उसके पति पवन को ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने पहली पत्नी की दो बेटियों को साथ रखने को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह दो घंटे तक शव के पास बैठकर रोता रहा और फिर पकड़े जाने के डर से मकान बंद करके बिहार भाग गया था।
एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि प्रमिला उर्फ सुशीला के बेटे ने बृहस्पतिवार को पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी पति पवन की तलाश कर रही थी और उसकी लोकेशन बिहार में थी। पुलिस की टीम बिहार के मुजफ्फरपुर के दोस्तपुर गांव में डेरा डाले थी और वह चकमा देकर लोनी आ गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। चूंकि प्रमिला उसके पड़ोस के गांव की थी और उससे जान पहचान थी। वह अकेली रहती थी तो उससे एक साल पहले बिहार के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद वह दोनों उसकी गोद ली गई बेटा विद्या के साथ दिल्ली आ गए थे। अब उसकी दो बेटियां गांव में रहती हैं और उनको साथ रखने को लेकर प्रमिला से विवाद हो जाता था। 24 जुलाई को फिर विवाद हुआ तो गला दबाकर मार डाला। इसके दो घंटे तक पत्नी के शव के साथ बैठकर रोता रहा। उसने पत्नी के शव के फोटो लिए और सेल्फी भी ली कि वह उसे याद रहे। चूंकि वह प्रमिला के प्यार करता था, लेकिन बेटियों को साथ रखने को वह तैयार नहीं थी। हत्या के बाद वह रात में जब बाहर गली में लोगों का आना जाना बंद हो गया। तो पवन छत से उतरकर कमरे की बाहर से कुंडी बंद करके मेन गेट का ताला लगाकर भाग गया था। 27 जुलाई को उसके शव से बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो सड़ी-गली अवस्था में उनका शव मिला।