फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accountant and department head accused of embezzling

Ghaziabad News: कंपनी से अकाउंटेंट और विभाग हेड पर 50 लाख के गबन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accountant and department head accused of embezzling
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-एक निवासी ने ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों पर सांठगांठ कर 50 लाख रुपये से ज्यादा का गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तीन कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ज्ञान रचना टूर एंड ट्रैवल कारोबारी गौरव जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी देश-विदेश में टूर पैकेज उपलब्ध करवाती है। उन्हें कुछ दिन पहले कंपनी में कुछ गबन की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जांच करनी शुरू की तो तीन महीनों में कंपनी से 50 लाख रुपये से ज्यादा गबन किया गया है। जांच में सामने कंपनी के ही मुख्य अकाउंटेंट, विभाग हेड और सेल्स कर्मचारी ने मिलकर यह गबन किया है। सेल्स कर्मचारी ग्राहकों का टूर पैकेज बुक करता था। पैकेज लाखों रुपये में होता था, इसका भुगतान तीन से चार किश्तों में आता था। तीनों कर्मचारी मिलकर एक से दो किश्त, जो लाखों रुपयों में होती थीं उन्हें कंपनी की जगह अन्य खातों में जमा करवाते थे। फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए भुगतान कंपनी के खातों में दिखा देते थे। कई ग्राहकों से तो पूरा भुगतान ही दूसरे खातों में लिया गया। उन्होंने बताया कि ग्राहकों से उन्होंने खुद बात की और भुगतान के स्क्रीन शॉट हासिल किए। अभी तक की जांच में 50 लाख रुपये से ज्यादा का गबन सामने आया है और खातों की जांच चल रही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच एंटी फ्रॉड सेल द्वारा की जा रही है। आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed