फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths injured in car-bus collision.

Ghaziabad News: कार-बस की टक्कर से दो युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured in car-bus collision.
इंदिरापुरम। कार और बस की टक्कर से साहिबाबाद और इंदिरापुरम इलाकों में दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों युवकों के परिजनों को पुलिस ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कार की टक्कर युवक घायल विवेक प्रताप सिंह निवासी राजनगर एक्सटेंशन 14 मई की रात बाइक से घर जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक लेकर हिंडन एलिवेटेड रोड पर पहुंचे, तो आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे वह अनियंत्रित होकर कार से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इससे पहले चालक ने उनके उपचार का खर्चा देने को कहा। वह अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच के बाद बाएं पैर में फ्रेक्चर बताया। इसके बाद ऑपरेशन और उपचार के लिए दो माह तक अस्पताल में रहना पड़ा। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्या ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, गुड्डू निवासी कनावनी गांव ने बताया कि उनके भाई मोमीन 29 जुलाई सुबह साढ़े सात बजे मोहन नगर चौराहे के पास सड़क किनारे खडे़ होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी और वह घायल हो गए। हादसा हुआ देखकर एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने आरोपित बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर हादसे को अंजाम देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed