फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बहू ने किया ससुर का कत्ल: आंखों में मिर्च पाउडर डाला, फिर कुदाल के बेंत से मारा; रात में ही धोए सबूत

Sat, 01 Aug 2026 03:57 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 01 Aug 2026 03:57 PM IST
सार

महाराजगंज में जमीन के विवाद में एक महिला ने ससुर की हत्या कर दी। हत्या में बहू का साथ तीन अन्य सहयोगियों ने दिया था। आरोपी महिला ससुर पर जमीन रजिस्ट्री करने की बात को लेकर दबाव बना रही थी।

विज्ञापन
Father-in-law body found next to house four arrested including accused daughter-in-law
maharajganj murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महराजगंज के थाना इलाके के सोनबरसा गांव निवासी सच्चाराम गुप्ता (70) की शुक्रवार की सुबह घर के बगल में खून से सनी लाश मिली। सूचना पर पहुंची फरेंदा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटी बहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बड़ी बहू शोभा गुप्ता के साथ गांव के ही धनई यादव, रमेश गुप्ता व श्रीकांत चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया है। बड़ी बहू ने हत्या की वजह जमीन विवाद बताया।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे फरेंदा थानाक्षेत्र के सोनबरसा निवासी सच्चाराम गुप्ता की लाश उनके घर के बगल में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी बहू शोभा गुप्ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसओ फरेंदा राघवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच के लिए साक्ष्य एकत्रित किए।
Father-in-law body found next to house four arrested including accused daughter-in-law
घटना के बाद जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में छोटी बहू सुनीता ने जेठानी पर ही हत्या का आरोप लगाया। सुनीता का आरोप है कि जायदाद के लिए शोभा देवी ने ही ससुर की हत्या की है। सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने शोभा गुप्ता, शोभा के बेटे किशना गुप्ता और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शोभा को गिरफ्तार कर लिया है और किशना गुप्ता की तलाश कर रही है।
Father-in-law body found next to house four arrested including accused daughter-in-law
घटना के बाद जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोभा की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सामग्री पुलिस ने बरामद कर ली। इस बाबत थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग की हत्या हुई है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father-in-law body found next to house four arrested including accused daughter-in-law
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर कुदाल के बेंत से की हत्या
जमीन के विवाद के कारण ससुर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के दिन ही पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया। घटना के अनावरण में ससुर की हत्या में बहू के साथ तीन अन्य सहयोगियों की शामिल होने का मामला प्रकाश में आया है।

 
विज्ञापन
Father-in-law body found next to house four arrested including accused daughter-in-law
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के अनुसार, मृतक सच्चाराम गुप्ता की बड़ी बहू शोभा गुप्ता के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ससुर पर जमीन रजिस्ट्री करने की बात को लेकर दबाव बना रही थी। जिसको लेकर गुरूवार की सायं करीब साढ़े चार बजे बहू अपने ससुर को घर बुलाकर बंटवारे के लिए बात करने बहाने घर बुलाया था। जहां पर पहले से ही आरोपी रमेश गुप्ता, धनई यादव भी मौजूद था। बातचीत का क्रम शुरू हुआ तो उसी दौरान आरोपी बहू ने ससुर की आंखो में मिर्च का पाउडर झोंक दिया जिसमे सच्चाराम जमीन पर गिर गए। उसके बाद रमेश गुप्ता व धनई यादव ने उन्हे पकड़ लिया और शोभा गुप्ता ने घर में रखा कुदाल के बेंट से पीट कर उनकी हत्या कर दी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed