फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'सर... किसी की हत्या भी कर सकते हैं हमारे साथ भी कुछ गलत हो सकता', शांत चेहरे के पीछे सामने आया घिनौना सच

Thu, 30 Jul 2026 04:22 PM IST
Sharukh Khan गजेंद्र राम त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर
गजेंद्र राम त्रिपाठी, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 30 Jul 2026 04:22 PM IST
सार

गोरखपुर में वैभव हत्याकांड के बाद छात्रों में खौफ का माहौल है। छात्रों का कहना है कि सर... किसी की हत्या भी कर सकते हैं, हमारे साथ भी कुछ गलत हो सकता था। 

विज्ञापन
Gorakhpur murder students says Sir someone could even be murdered; something bad could happen to us too
वैभव हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के वैभव हत्याकांड के बाद खजनी कस्बे में स्थित आरोपी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू की कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर ताला लटक गया है। सोमवार तक जहां सुबह से शाम तक छात्रों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब वहां सन्नाटा पसरा है। छात्र बोले- दिखने में इतने शांत और सौम्य दिखने वाले सर किसी की हत्या भी कर सकते हैं...हमारे साथ कुछ गलत हो सकता था। 


वैभव की हत्या का आरोपी सर्वेश भट्ट शांत, सौम्य और छात्रों के साथ हमेशा घुला-मिला रहता था। छात्र अभिषेक ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि शांत चेहरे के पीछे कि सच्चाई इतनी घिनौनी होगी। उत्कर्ष कहता है कि इस घटना के बाद सभी छात्रों में दहशत है कि हम लोग एक ऐसे टीचर से पढ़ रहे थे, जिस पर पहले ही मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि करीब 20 वर्षों से संचालित इस कोचिंग सेंटर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चार बैच चलते थे। प्रत्येक बैच में करीब 25 छात्र पढ़ते थे। 
 
Gorakhpur murder students says Sir someone could even be murdered; something bad could happen to us too
इसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की हत्या से टूटे सराफा कारोबारी, जमीन बेचने की कर रहे बात
पत्नी के निधन के बाद बेटे वैभव की हत्या से सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा गहरे सदमे में हैं। पुलिस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में परिवार पर लगातार दुखद घटनाएं हुई हैं। उनका कहना है कि एक माह पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था और अब बेटे की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। 

 
Gorakhpur murder students says Sir someone could even be murdered; something bad could happen to us too
मृतक वैभव के परिवार से मिलने पहुंचे गोरखपुर के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हनुमान वर्मा ने बातचीत में उस जमीन का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले खरीदा था। उन्होंने कहा कि उसी जमीन पर वह नई ज्वैलरी की दुकान बनवा रहे थे। लगातार हुई दो दुखद घटनाओं के बाद अब उन्होंने उस जमीन को बेचने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जिस जमीन को उन्होंने खरीदा है, वहां हत्या हुई थी। सस्ते दाम पर मिलने से उन्होंने खरीद लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur murder students says Sir someone could even be murdered; something bad could happen to us too
रोते बिलखते वैभव के परिवार लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम की अपहरण के बाद हत्या
गोरखपुर के खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय बेटे वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर घर से निकला बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया। घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर खजनी थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

 
विज्ञापन
Gorakhpur murder students says Sir someone could even be murdered; something bad could happen to us too
अयोध्या धाम सरयू नदी तट पर वैभव वर्मा का हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, खजनी कस्बे के सराफा कारोबारी का सबसे छोटा बेटा वैभव सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौटा था। उसने स्कूल बैग रखा, यूनिफॉर्म बदली और नई साइकिल लेकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास के खेत में उसकी एक चप्पल बरामद हुई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed