फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सरप्राइज गिफ्ट और वैभव का कत्ल, बिट्टू अंकल ने इस बहाने से बुलाया, फिर मार डाला; कंप्यूटर टीचर पर खुलासा

Thu, 30 Jul 2026 02:44 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 30 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

गोरखपुर में कारोबारी के मासूम बेटे वैभव हत्याकांड बाद अयोध्या में अंत्येष्टि हुई। बड़े भाई आकाश ने वैभव को मुखाग्नि दी। इस दौरान चार थानों की फोर्स तैनात रही। आरोपी के परिवार की जांच की मांग तेज हो गई है। वहीं, खजनी में शोक और आक्रोश है। आरोपी के मोहल्ले में सन्नाटा रहा है।

विज्ञापन
Gorakhpur Bullion trader son kidnapped murder Family members allege summoned under pretext of surprise gift
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर में सराफा व्यापारी हनुमान वर्मा के छोटे बेटे वैभव की हत्या के बाद बुधवार को खजनी कस्बे में शोक और आक्रोश का माहौल रहा। चार थानों की फोर्स मोहल्ले में तैनात रही। अयोध्या में वैभव का अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर आरोपी के मोहल्ले में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सराफा बाजार में भी अधिकतर दुकानें बंद रहीं। 


परिजन जहां नम आंखों से वैभव को अंतिम विदाई देकर न्याय की मांग दोहराते रहे। वहीं, व्यापारियों ने आरोपी के पूरे परिवार की भूमिका की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। मंगलवार शाम 7:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद वैभव का शव घर लाया गया था। अंतिम दर्शन के लिए देर रात तक रिश्तेदारों, व्यापारियों और आसपास के गांवों से लोगों का आना-जाना लगा रहा। 
Gorakhpur Bullion trader son kidnapped murder Family members allege summoned under pretext of surprise gift
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में मातम का माहौल था और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था। बुधवार दोपहर 12:20 बजे परिजन शव अयोध्या लेकर रवाना हुए थे। वहां बड़े भाई आकाश ने वैदिक रीति-रिवाज से मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में शुभचिंतक भी मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार रात महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मृतक के घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी।
Gorakhpur Bullion trader son kidnapped murder Family members allege summoned under pretext of surprise gift
इसी कंप्यूटर कोचिंग में पढ़ाता था आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी के मोहल्ले में तैनात रही पुलिस
आरोपी सर्वेश कुमार भट्ट उर्फ बिट्टू के मोहल्ले में बुधवार को दिनभर सन्नाटा रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चार थानों की पुलिस तैनात रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का जेल से छूटने के बाद आम लोगों से मेलजोल बेहद सीमित था। मोहल्ले के अधिकांश लोगों को यह भी जानकारी नहीं थी कि वह इलाहाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने के मामले में 45 दिन नैनी जेल में रह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Bullion trader son kidnapped murder Family members allege summoned under pretext of surprise gift
वैभव के परिजनों से मिलने पहुंचे मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरे दिन भी नहीं लौटी बाजार की रौनक, अधिकतर दुकानें बंद रहीं
वैभव हत्याकांड के विरोध में सराफा बाजार में तीसरे दिन भी सामान्य कारोबार पटरी पर नहीं लौट सका। करीब 200 घरों और 75 सराफा प्रतिष्ठानों वाले इलाके में अधिकतर दुकानें बंद रहीं। सुबह से व्यापारियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों का मृतक के घर पहुंचना जारी रहा। व्यापारियों का कहना है कि केवल मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से न्याय पूरा नहीं होगा। यदि जांच में परिवार या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।

 
विज्ञापन
Gorakhpur Bullion trader son kidnapped murder Family members allege summoned under pretext of surprise gift
एसपी-डीएम वार्ता करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे की हत्या से टूटे सराफा कारोबारी, जमीन बेचने की कर रहे बात
पत्नी के निधन के बाद बेटे वैभव की हत्या से सराफा कारोबारी हनुमान वर्मा गहरे सदमे में हैं। पुलिस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में परिवार पर लगातार दुखद घटनाएं हुई हैं। उनका कहना है कि एक माह पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था और अब बेटे की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed