{"_id":"6a6af1b68f8197d38a040da7","slug":"constable-abducted-a-girl-from-gorakhpur-hospital-harassment-her-and-then-murdered-police-arrested-accused-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिपाही ने बच्ची को अस्पताल से अगवा कर की दरिंदगी, फिर मार डाला; 39 सेकंड के CCTV से चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिपाही ने बच्ची को अस्पताल से अगवा कर की दरिंदगी, फिर मार डाला; 39 सेकंड के CCTV से चौंकाने वाला खुलासा
Thu, 30 Jul 2026 01:41 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:41 PM IST
सार
गोरखपुर जिला अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद 39 सेकेंड का फुटेज 10 वर्षीय बच्ची के लापता होने की जांच में अहम सुराग बना। फुटेज में वर्दी पहने दिखे सिपाही ने ही मासूम की हैवानियत के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन
gorakhpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस के सिपाही अभिषेक यादव ने गोरखपुर में जिला अस्पताल से पुलिस की वर्दी पहनकर 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण की दुष्कर्म कर हत्या कर दी। गुरुवार तड़के चिवटहा पुल से नीचे से मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना से इनकार कर रहा, लेकिन सीसीटीवी फुटेज मिले सबूतों के बाद शव बरामद किया गया है। एसएसपी ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। आरोपी पर एनएसए भी लगाया जाएगा।
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना इलाके के गोपालगंज निवासी बच्ची के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह पिछले चार वर्षों से परिवार के साथ गोरखपुर में रहकर ई-रिक्शा चलाते हैं। 27 जुलाई को उनकी बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी अस्पताल में खाना लेकर पहुंची थी। बहन को खाना खिलाने के बाद वह रात करीब नौ बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद कोतवाली थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। जांच के दौरान अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुलिस की वर्दी पहने एक युवक बच्ची को बाइक से ले जाता दिखाई दिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान सिपाही अभिषेक यादव के रूप में की।
पुलिस आरोपी सिपाही को किया गिरफ्तार
गुरुवार तड़के बच्ची का शव बरामद होने के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी बढ़ा दी गईं। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर हत्या के कारण और वारदात की पूरी परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि बच्ची को दुर्भावना से अगवा किया गया। आरोपी सिपाही गाजीपुर निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर एनएसए भी लगाया जाएगा। बर्खास्त करने की रिपोर्ट भेजी गई है।
39 सेकंड के फुटेज ने खोला मासूम के अगवा होने का राज
गोरखपुर जिला अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद 39 सेकेंड का फुटेज 10 वर्षीय बच्ची के लापता होने की जांच में अहम सुराग बना। फुटेज में वर्दी पहने एक सिपाही बाइक से बच्ची के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। युवक कुछ देर तक बच्ची से बातचीत करता है और इसके बाद बच्ची उसकी बाइक पर बैठकर उसके साथ चली जाती है।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी में दिख रहे सिपाही की पहचान अभिषेक के रूप में हुई। संदिग्ध सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने राज उगल दिया। परिजन के मुताबिक, बच्ची पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी मां नौ माह की गर्भवती है।
बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ने पर उसे 27 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर में पिता की मौजूदगी न होने और मां की खराब हालत के कारण बच्ची अपनी बड़ी बहन के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थी। परिजनों ने बताया कि उसने बहन को खाना खिलाया और तीसरी बहन को अस्पताल में रुकने की बात कहकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी सिपाही के संपर्क में आई।