फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three sisters drown in Kushinagar drain; two dead, one missing.

गांव में शोक की लहर: ड्रेन में डूबीं 3 सगी-चचेरी बहनें, 2 के शव बरामद- तीसरी की तलाश जारी

Sat, 01 Aug 2026 11:54 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को तीनों किशोरियां ड्रेन के पास गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में डूब गईं। हादसे की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया। शनिवार सुबह तक 2 किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Three sisters drown in Kushinagar drain; two dead, one missing.
बच्चियों के शव बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव की 3 किशोरियां पटरेा बुजुर्ग गांव के पास ड्रेन में डूब गईं। इनमें दो सगी और एक चचेरी बहनें शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को तीनों किशोरियां ड्रेन के पास गई थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में डूब गईं। हादसे की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर जुट गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू किया। शनिवार सुबह तक 2 किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तीसरी बच्ची की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। ड्रेन में तेज बहाव के कारण तलाश में कठिनाई आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed