{"_id":"6a06dcf501e68b9d130c60ef","slug":"gorakhpur-elder-brother-shoots-younger-brother-over-suspicion-of-illicit-affair-with-wife-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी से अफेयर में खूनखराबा, बड़े ने शक में छोटे भाई को गोली मारी; तीन महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी से अफेयर में खूनखराबा, बड़े ने शक में छोटे भाई को गोली मारी; तीन महीने पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 May 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
बेलीपार थाना क्षेत्र में बीती रात रोशन पाल ने छोटे भाई रोहन पाल को पिस्टल से गोली मार दी। गोली गले में लगने से रोहन गंभीर रूप से घायल है। आरोपी रोशन गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद की गई है।
आरोपी बड़ा भाई और घायल रोहन पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बेलीपार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। पत्नी से अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। गोली गले में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, बेलीपार निवासी धर्मेंद्र पाल के पुत्र रोशन पाल को अपनी पत्नी और छोटे भाई रोहन पाल के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान रोशन पाल ने पिस्टल निकालकर छोटे भाई रोहन पाल पर फायर कर दिया। गोली रोहन के गले में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डायल 112 और बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रोहन को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से आरोपी रोशन पाल को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध असलहा कहां से आया। इस मामले में गांव के ही दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी रोशन पाल गांव की ही बिरादरी की युवती रुबी को भगाकर लाया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से करीब तीन माह पूर्व कौड़ीराम स्थित बगहा वीर बाबा मंदिर में दोनों की शादी कराई गई थी। परिवार में दो भाई रोशन और रोहन तथा एक बहन रोशनी है।
पत्नी बोली- मिट्टी फेंक रहे थे तभी मार दी गोली
घटना के समय घर में मौजूद पत्नी रुबी ने बताया कि वह और रोहन मिट्टी फेंक रहे थे। इसी दौरान रोशन वहां पहुंचा और आते ही पिस्टल निकालकर रोहन को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी रोशन पाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।