फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   'Janata Darshan' program in Gorakhpur was postponed on Sunday due to the massive tree plantation drive.

‘एक पेड़ मां के नाम’: रविवार को स्थगित रहेगा जनता दर्शन, जानिए क्या है वजह? CM योगी ने की सभी से ये अपील

Sat, 11 Jul 2026 11:16 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 11:16 AM IST
सार

रविवार, 12 जुलाई की सुबह 7:45 बजे सीएम योगी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस कारण, रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन नहीं होगा।

विज्ञापन
'Janata Darshan' program in Gorakhpur was postponed on Sunday due to the massive tree plantation drive.
सीएम योगी आदित्यनाथ( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रविवार (12 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले पौधारोपण महायज्ञ 2026 में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, रविवार को गोरखनाथ मंदिर में प्रातःकाल जनता दर्शन का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। 

विज्ञापन


यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर कार्यालय की तरफ से दी गई है। जारी सूचना के अनुसार रविवार, 12 जुलाई की सुबह 7:45 बजे सीएम योगी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस कारण, रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रदेशवासियों से पौधरोपण महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप हर नागरिक को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित करने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed