फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leaders put up a controversial poster in Gorakhpur; police and the municipal corporation had it removed.

Gorakhpur News: शास्त्री चौक पर सपा नेताओं ने लगाया विवादित बैनर, पुलिस-नगर निगम ने हटवाया

Sat, 11 Jul 2026 02:35 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 02:35 PM IST
सार

सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और सपा नेता अरविंद शुक्ला शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से शास्त्री चौक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कार्यकर्ताओं की मदद से बिना अनुमति विवादित बैनर लगवाया। इसी दौरान सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट घनश्याम उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बैनर हटाने को लेकर सपा नेताओं से उनकी कहासुनी भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
SP leaders put up a controversial poster in Gorakhpur; police and the municipal corporation had it removed.
विवादित पोस्टर हटाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के शास्त्री चौक पर शुक्रवार देर रात सपा नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा की रकम में गबन से जुड़े आरोपों वाला विवादित बैनर लगा दिया। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की और बैनर हटवा दिया। बैनर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी और सपा नेता अरविंद शुक्ला शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से शास्त्री चौक पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कार्यकर्ताओं की मदद से बिना अनुमति विवादित बैनर लगवाया।

विज्ञापन

इसी दौरान सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट घनश्याम उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बैनर हटाने को लेकर सपा नेताओं से उनकी कहासुनी भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाद में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विवादित बैनर हटवा दिया गया। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति लगाए गए और विवादित बैनरों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया।

बैनर पर अरविंद, उपेंद्र दत्त शुक्ला का नाम अंकित था। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि देर रात चोरी-छिपे विवादित बैनर लगाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस और नगर निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैनर हटवा दिया। उन्होंने कहा कि बैनर लगाने वालों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed