फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Land belonging to a woman who went to buy land was sold off beforehand news in Gorakhpur

जमीन घोटाला: जमीन खरीदने गई महिला की जमीन का ही कर दिया सौदा, रजिस्ट्री में हुआ खुलासा-5.5 लाख भी ऐंठे

Sat, 11 Jul 2026 11:41 AM IST
Rohit Singh राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 11:41 AM IST
सार

आरोप है कि जालसाजों ने उन्हें जमीन दिखाई और पसंद आने पर एडवांस में भवानी देवी से कई बार में 5.50 लाख ले लिए। जमीन की रजिस्ट्री नौ जुलाई को होनी थी। सब रजिस्ट्रार प्रथम के यहां क्रेता, विक्रेता और गवाह दस्तावेज के साथ प्रस्तुत हुए। सब रजिस्ट्रार ने भवानी देवी से पूछा, आपको सारा पैसा मिल गया है ना। यह सुनकर भवानी देवी चौंक गई और बोली हमने तो पौने छह लाख दे दिया है।

विज्ञापन
Land belonging to a woman who went to buy land was sold off beforehand news in Gorakhpur
जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जंगल कौड़िया की एक महिला को जमीन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने करीब पौने छह लाख रुपये ऐंठ लिए। यही नहीं बुधवार को उसी महिला को विक्रेता बनाकर उसकी एक जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए दस्तावेज तैयार कराकर ऑनलाइन स्टाम्प और निबंधन शुल्क भी जमा करा दिया।

विज्ञापन


रजिस्ट्री के दौरान सब रजिस्ट्रार की सतर्कता से मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद दस्तावेज लेकर जालसाज भाग निकले। महिला ने इसकी ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर तहसील का है। जंगल कौड़िया के लक्ष्मीपुर टोला की भवानी देवी अपने गांव में ही कुछ जमीन खरीदना चाहती थीं।
विज्ञापन


उनके पति घनश्याम सेना में हैं। आरोप है कि जालसाजों ने उन्हें जमीन दिखाई और पसंद आने पर एडवांस में भवानी देवी से कई बार में 5.50 लाख ले लिए। जमीन की रजिस्ट्री नौ जुलाई को होनी थी। सब रजिस्ट्रार प्रथम के यहां क्रेता, विक्रेता और गवाह दस्तावेज के साथ प्रस्तुत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब रजिस्ट्रार ने भवानी देवी से पूछा, आपको सारा पैसा मिल गया है ना। यह सुनकर भवानी देवी चौंक गई और बोली हमने तो पौने छह लाख दे दिया है। शक होने पर जब रजिस्ट्रार ने बताया कि आप जमीन खरीद नहीं बेच रही हैं वह भी एक एकड़ दो डिसमिल जमीन। इतना सुनते ही जालसाज मूल दस्तावेज लेकर भाग निकले।


हालांकि सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस मामले की जानकारी सब रजिस्ट्रार ने उच्चाधिकारियों को दे दी है। उधर, पीड़िता ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर दी है। शनिवार को वह एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed