{"_id":"6a6dcdb178216f864406d378","slug":"video-vaccination-is-essential-for-preventing-cervical-cancer-dispel-myths-dr-anil-chaudhary-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी, भ्रांतियां दूर करें: डॉ. अनिल चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी, भ्रांतियां दूर करें: डॉ. अनिल चौधरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। डॉ. चौधरी ने बताया कि लोगों के मन में इस टीके को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैली हुई हैं। कई अभिभावक इस डर से टीकाकरण कराने से हिचकिचा रहे हैं कि भविष्य में उनकी बेटियां मां नहीं बन पाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से भ्रम है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे प्रजनन क्षमता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति भ्रमित न हो। यदि किसी को टीकाकरण को लेकर कोई संशय हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।