{"_id":"6a6d732a36874cf4f20ea273","slug":"video-video-gada-ma-tahalna-nakal-yavaka-ka-ajaniata-vahana-na-ratha-mata-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
गोंडा-अयोध्या मार्ग पर नवाबगंज में शनिवार सुबह टहलने निकले एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर के नकहा गांव निवासी देवनारायण (35) शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से टहलने निकले थे। वह गोंडा-अयोध्या मार्ग स्थित कोल्ड स्टोरेज तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देवनारायण दो भाइयों में बड़े थे। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। करीब 10 वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था, लेकिन चार वर्ष पहले पत्नी अलग होकर चली गई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह आंध्र प्रदेश में नौकरी करते थे और कुछ दिन पहले ही घर आए थे।
छोटे भाई श्यामनारायण समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।