{"_id":"6a6d77a408748224fa061e0a","slug":"video-nihal-singh-wala-mla-manjit-singh-bilaspur-gives-a-major-update-on-the-sanitation-workers-strike-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की हड़ताल पर निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की हड़ताल पर निहाल सिंह वाला के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने दिया बड़ा अपडेट
पंजाब सरकार सफाई सेवकों और सीवरमैन की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस वर्ग की लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करते हुए सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के वेतन में लगभग दोगुनी वृद्धि करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। यह जानकारी विधायक निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर ने दी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान बरिंदर कुमार, मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन अमृतपाल सिंह सहित अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित थे।
विधायक बिलासपुर ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। वेतन में किया गया यह वृद्धि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ उनके परिवारों के जीवन स्तर में भी गुणात्मक सुधार लाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक और सीवरमैन शहरों और गांवों की स्वच्छता तथा स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा इन कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया, जबकि वर्तमान सरकार ने उनके अधिकारों की रक्षा को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बनाया है। विधायक ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार द्वारा उनकी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आज भी सफाई सेवक यूनियनों के साथ लगातार संपर्क में है और आपसी संवाद के माध्यम से हर जायज मांग का समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगों को मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि वेतन वृद्धि के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि उन्हें बेहतर कार्य वातावरण, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।