फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

झोटा हत्याकांड पर पंजाब बंद: सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट, फरीदकोट में हाईवे जाम करने की कोशिश नाकाम

Thu, 15 Oct 2026 10:25 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 15 Oct 2026 10:25 AM IST
खास बातें

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या हुई थी। झोटा ने आरोपी को एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा था। यह घटना झोटा के लाइव फेसबुक सेशन के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी। इस हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद है। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Parvinder Singh Jhota Murder Anti-Drug Task Force Punjab Bandh Bhagwant Mann DGP Gaurav Yadav Live
झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:24 AM, 15-Oct-2026

बठिंडा में पंजाब बंद का असर, नहीं खुलीं दुकानें

बठिंडा में वीरवार सुबह पंजाब बंद का असर दिखने लगा। सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। दुकानदार संजीव का कहना था कि यह नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे पंजाब के बच्चों के लिए है, इसी लिए सभी लोग साथ देंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि पंजाब नशा मुक्त हो जाए। नशे की चपेट में आकर जवानी बर्बाद हो रही है, जिसको बचाना जरूरी है।
10:13 AM, 15-Oct-2026

अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन

मानसा के परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में विरोध जताते हुए अमृतसर में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत अमृतसर के गोल्डन गेट से की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला जलाया।



प्रदर्शन में शामिल लोगों ने परमिंदर झोटा हत्याकांड को लेकर रोष जताया और मामले में न्याय की मांग उठाई। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
10:08 AM, 15-Oct-2026

सीएम ने दिए गहन जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने डीजीपी को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साजिश में किसी की भूमिका सामने आई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
09:52 AM, 15-Oct-2026

लुधियाना में भी पंजाब बंद का असर

पंजाब बंद की काॅल का लुधियाना में भी असर है। शहर में तमाम स्कूल, कालेज एवं शिक्षण संस्थान बंद हैं। इसके अलावा सुबह के वक्त आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी कहीं-कहीं खुलीं। अभी शहर के प्रमुख बाजार बंद हैं। जो दुकानें खुली हैं, उनको प्रदर्शनकारी बंद करा रहे हैं। सराभा नगर स्थित किप्स मार्केट को भी सिख संगठनों ने बंद करा दिया। इसके अलावा हैबोवाल मार्केट में भी जो दुकानें खुली हैं उनको बंद कराया जा रहा है। इसके अलावा सिख संगठनों एवं राजनीतिक दलों की ओर से बंद में लोगों से पूर्ण सहयोग की अपील की है। इसके अलावा दिन में सिख संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
09:45 AM, 15-Oct-2026

मानसा में बारिश से धरनास्थल पर भरा पानी

मानसा में धरनास्थल पर भरा पानी - फोटो : संवाद
मानसा में देर रात हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया। वहीं, परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर डीसी तिकोणी चौक पर लगाए गए धरने की जगह पर भी पानी जमा हो गया, जिससे धरने पर बैठे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना कमेटी के सदस्यों ने इस समस्या को लेकर डिप्टी कमिश्नर मानसा नवजोत कौर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद इंसाफ कमेटी के सदस्यों ने नगर काउंसिल मानसा के प्रधान भूषण कुमार मत्ती से फोन पर बातचीत की। कमेटी सदस्यों ने धरनास्थल पर जमा पानी निकालने के लिए मोटरें लगाने और दो घंटे के भीतर पानी की निकासी करवाने की मांग की।

उधर, परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान के तहत मानसा में बसें और दुकानें पूरी तरह बंद हैं। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी धरने को समर्थन दिया जा रहा है। 
09:43 AM, 15-Oct-2026

फरीदकोट में हाईवे जाम करने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब बंद के आह्वान का फरीदकोट जिले में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। फरीदकोट समेत कोटकपूरा और जैतो में ज्यादातर बाजार बंद पड़े हैं। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारी को पुलिस प्रशासन ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष तेज सिंह पक्का समेत अन्य किसान नेताओं को हिरासत में लेकर थाना सदर में बंद कर दिया है। उधर, जुबली सिनेमा चौक में एकत्रित हुए सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोगों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:34 AM, 15-Oct-2026

एसजीपीसी के संस्थान भी बंद

झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समर्थन दिया है। एसजीपीसी के कार्यालय और इसके अधीन आने वाले सभी संस्थान आज बंद रहेंगे। आम आदमी पार्टी के विधायकों की श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी अब 16 अक्तूबर को होगी।

एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि एसजीपीसी नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। कमेटी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग भी देगी। धामी ने पंजाब में नशे की गंभीर समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्या बेहद चिंताजनक है। सरकार को नशा तस्करी के खिलाफ संघर्ष करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। नशे के खात्मे के लिए केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मीरी-पीरी खालसा मार्च के दौरान नशे की खुलेआम बिक्री सामने आई थी। इससे सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े होते हैं। हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना आवश्यक है। एसजीपीसी ऐसे लोगों के साथ खड़ी है जो नशे के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। धामी ने सरकार से नशे के खात्मे के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने विधायकों की पेशी की तारीख बदल दी है। आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों और नेताओं को अब 15 अक्तूबर के बजाय 16 अक्तूबर को सुबह 11 बजे पेश होना होगा। यह मामला पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से जुड़ा है। सचिवालय में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद जत्थेदार ने उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया था। सचिवालय ने जाति के आधार पर रोके जाने के आरोपों को खारिज किया।
08:59 AM, 15-Oct-2026

अकाली दल वारिस पंजाब दे की अपील-शांति बनाएं रखें 

अकाली दल वारिस पंजाब दे की ओर से लोगों और समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। जारी संदेश के अनुसार, बंद का समय सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान यातायात ठप रखने और बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया है।

जारी दिशा-निर्देशों में समर्थकों से कहा गया है कि वे किसी भी राहगीर या दुकानदार के साथ बहस न करें और न ही किसी पर दबाव बनाकर दुकान बंद करवाएं। लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ सहयोग की अपील करने को कहा गया है। इसके अलावा किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी या शरारत से दूर रहने और प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि धरने में शामिल होने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति या संगठन को नहीं रोका जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सतनाम-वाहेगुरु का जाप करने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने की अपील की गई है।

आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट
अपील में दवाइयों की दुकानों, अस्पतालों और डेयरियों को खुला रखने की बात कही गई है। दूध विक्रेताओं को भी नहीं रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, किसी भी राजनीतिक पार्टी या संस्था के पोस्टर और फ्लेक्स न फाड़ने की अपील की गई है।

अकाली दल वारिस पंजाब दे ने समर्थकों से बंद को शांतिपूर्ण बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है।
08:51 AM, 15-Oct-2026

डीजीपी की बर्खास्तगी तक धरना जारी रखने का एलान

संघर्ष कमेटी के नेता एडवोकेट गुरलाभ सिंह महल ने कहा कि डीजीपी की बर्खास्तगी तक धरना जारी रहेगा। कमेटी ने 15 अक्तूबर को सुबह से शाम तक पंजाब बंद रखने का एलान किया है। आपातकालीन सेवाओं को बंद से छूट दी गई है। कमेटी ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पिता भीम सिंह ने कहा कि वह नशे के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उनके मुताबिक न वह झुकेंगे और न बिकेंगे।
08:40 AM, 15-Oct-2026

मुख्य आरोपी सालासर से गिरफ्तार, दो साथी भी काबू

डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि झोटा के पिता भीम सिंह के बयान पर मानसा सिटी-2 थाने में अश्वनी कुमार और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया है। उसके दो साथियों को भी काबू किया गया है। मामले में अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed