Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Devotees thronged Shiva temples in Panipat on the Saturday of the Sawan month; special prayers and rituals, including Rudrabhishek, were performed
{"_id":"6a6d6ac6dd5bbb6e8c05bc68","slug":"video-devotees-thronged-shiva-temples-in-panipat-on-the-saturday-of-the-sawan-month-special-prayers-and-rituals-including-rudrabhishek-were-performed-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सावन के शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्ति, रुद्राभिषेक के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सावन के शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्ति, रुद्राभिषेक के साथ हुई विशेष पूजा-अर्चना
पवित्र सावन मास के तीसरे दिन शनिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। तड़के पांच बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लाइन में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया। यहां मुख्य पुजारी आचार्य भगवत शर्मा ने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती संपन्न कराई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन में शनिवार का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से शनि देव भी अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, शनि देव भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं। ऐसे में सावन के शनिवार को शिवलिंग पर जल, काले तिल और बेलपत्र अर्पित करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। यह संयोग भक्तों को शिव और शक्ति के साथ-साथ शनि कृपा का भी भागीदार बनाता है।
शाम को होगी शिव कथा
उधर, मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में भी शनिवार को विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह पांच बजे देवों के देव महादेव की दिव्य पूजा की गई। मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि सावन के उपलक्ष्य में शनिवार शाम को मंदिर परिसर में भव्य शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुरथल से पधारे सुप्रसिद्ध स्वामी सरस्वती महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को शिव महिमा का रसपान कराएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।