{"_id":"6acff45d8e1390648d029ac4","slug":"hosts-take-first-place-in-choreography-and-solo-dance-panipat-news-c-244-1-sknl1016-166003-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कोरियोग्राफी और सोलो डांस में मेजबान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कोरियोग्राफी और सोलो डांस में मेजबान प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में बुधवार को करनाल जोन के 49वें युवा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। मेजबान आर्य पीजी कॉलेज ने कोरियोग्राफी, सोलो डांस फीमेल और पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, चित्रकला और अन्य सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरियाणवी लोक संस्कृति से लेकर पाश्चात्य रंगों तक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उद्घाटन सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि युवा देश के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनकी सकारात्मक ऊर्जा भविष्य की दिशा तय करती है। उन्होंने संदेश दिया कि सोच बदलने से सितारे बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला और पानीपत अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के संस्थापक एवं निदेशक ओपी शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। आर्य कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, उपप्रधान विरेंद्र शिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता और उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
सायंकालीन सत्र में नगर निगम की मेयर कोमल सैनी, उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता बीरभान शिंगला और कश्मीरी शिंगला शामिल हुए। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि कॉलेज पिछले 20 वर्षों से करनाल जोनल युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। इंटर जोनल युवा महोत्सव में भी कॉलेज लगातार 14 वर्षों से प्रथम रहा है। वर्ष 2024 और 2025 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में कुरुक्षेत्र विवि को लगातार दो बार ओवरऑल चैंपियन बनाने में कॉलेज ने अहम योगदान दिया।
सात विधाओं में पानीपत के कॉलेजों का दबदबा
युवा महोत्सव के पहले दिन कोरियोग्राफी में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय और दयाल सिंह पीजी कॉलेज करनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में दयाल सिंह पीजी कॉलेज करनाल प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय और पं. चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय करनाल तृतीय रहा।
फोक सॉन्ग जनरल में राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सोलो डांस फीमेल में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, आईबी पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय और डीएवी पीजी कॉलेज करनाल तृतीय रहा।
रंगोली में चौधरी देवीलाल गर्ल्स कॉलेज सिवाह प्रथम, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय और एसडी पीजी कॉलेज पानीपत तृतीय रहा। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल ने प्रथम, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने द्वितीय और पं. चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय करनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत प्रथम, आईबी पीजी कॉलेज पानीपत द्वितीय और जीवन चानना महिला महाविद्यालय असंध तृतीय स्थान पर रहा।