फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In Samalkha Mandi, officials of Bhakiyu Chaduni inspected the purchase and weighing.

Panipat News: समालखा मंडी में भाकियू चढूनी के पदाधिकारियों ने खरीद-तौल को जांचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
In Samalkha Mandi, officials of Bhakiyu Chaduni inspected the purchase and weighing.
समालखा। नई अनाज मंडी में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने पीआर धान की खरीद, नमी की मात्रा और तौल व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी के जिला प्रधान शमशेर सिंह पूनिया ने बताया कि बुधवार को मंडी में 386 क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई। उन्होंने कहा कि मंडी में कुछ धान में नमी की मात्रा अधिक पाई गई। इसके अलावा यूनियन के पदाधिकारियों ने विभिन्न कांटों पर धान की तौल भी जांची। पूनिया के अनुसार जांच के दौरान कुछ कांटों पर बोरियों में निर्धारित वजन से 100 से 150 ग्राम तक अधिक वजन पाया गया। इस मामले से उन्होंने नई अनाज मंडी के मार्केटिंग सचिव को अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद और तौल में पारदर्शिता होनी चाहिए। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन मंडी में खरीद व्यवस्था पर नजर रखेगी और किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएगी। इस मौके पर पानीपत किसान भवन के प्रधान दिलबाग बिंझोल, ब्लॉक प्रधान सतपाल आट्टा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed